उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आजमगढ़ ( Azamgarh ) जिले में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन युवकों पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर चाकुओं से अंधाधुंध वार किये । चाकूबाजी की इस घटना में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों को तत्काल जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां दो की मौत हो गई। वहीं तीसरा अभी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घटना के पीछे का कारण मुखबिरी की आशंका को बताया जा रहा है।
आजमगढ़( Azamgarh )जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकिया हुसैनाबाद गांव निवासी असमर(23) पुत्र अशरफ ने सोमवार को दिन में लगभग 11 बजे अपने दो साथियों काजिम(25) पुत्र फहीम और मुशीर(22) पुत्र असलम के साथ गांव में बाइक से दो-तीन चक्कर लगाए।इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर तीनों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
चाकू लगने से बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही असमर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना देने के साथ ही तीनों को लेकर परिजन जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल पहुंचे।
यहां कुछ ही देर बाद असमर व काजिम की मौत हो गई। वहीं मुशीर का इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी होते ही कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ एसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी पंकज पांडेय मौके पर पहुंच गए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?