
जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) की राजधानी श्रीनगर (Srinagar ) के रामबाग इलाके में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने दो आतंकियों (2 Terrorists को घेरकर मार गिराया। मारे गए आतंकियों में से एक पाकिस्तानी आतंकी (Pakistani Terrorist ) सैफुल्लाह भी शामिल है, जिसका नाम सीआरपीएफ (CRPF ) हमले में भी सामने आया था।
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि पिछले पांच दिनों में सुरक्षाबलों द्वारा चलाया गया यह चौथा सफल ऑपरेशन है। उन्होंने बताया कि आज के ऑपरेशन में आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-taiba) के टॉप कमांडर सैफुल्लाह को मार गिराया गया है। वह बडगाम, पुलवामा और नौगाम में हुए हमलों में शामिल था।
श्रीनगर (Srinagar )में सुरक्षाबलों ने सैफुल्लाह समेत दो आतंकियों को सुबह से ही घेरकर रखा था और ऑपरेशन को अंजाम दे रहे थे। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने पहले ही बताया था कि एक पाकिस्तानी और एक स्थानीय आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेरा है। पाकिस्तानी आतंकी की पहचान सैफुल्लाह के रूप में की गई थी।
बीते सितंबर महीने में और अभी हाल ही में नौगाम में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमलों में सैफुल्लाह शामिल था। मालूम हो कि नौगाम में हुए हमले में दो जवान शहीद हो गए थे। वहीं दूसरा स्थानीय आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था। उसे भी सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सोमवार तड़के शहर के ओल्ड बरजुल्ला इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।
उन्होंने कहा कि सुबह करीब पौने आठ बजे जब तलाशी अभियान चल रहा था तभी आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। अधिकारी ने कहा कि शुरुआती गोलीबारी के बाद करीब आधे घंटे तक शांति छाई रही और उसके बाद गोलीबारी फिर शुरू हुई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?