
उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के गर्वनर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह, (Kalyan Singh) की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) को आज दोपहर करीब दो बजे कौशांबी के यशोदा अस्पताल ( Yashoda Hospital ) से डिस्चार्ज किया गया तब वह व्हील चेयर पर अस्पताल से बाहर आये तो उनके हाथ में तलवार थी जिसे अस्पताल प्रशासन ने उन्हें भेट किया था।S
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, (Kalyan Singh) को आज दोपहर करीब दो बजे गाजियाबाद (Ghaziabad ) में कौशांबी के यशोदा अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। वरिष्ठ डॉक्टरों ने सभी टेस्ट रिपोर्ट ठीक आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का निर्णय लिया। डॉक्टरों ने कल्याण सिंह पर गुलाब के फूल बरसाकर उन्हें विदा दी। इसके साथ ही अस्पताल ने उन्हें एक तलवार भी भेंट की।
पूर्व मुख्यमंत्री 16 सितंबर को लखनऊ के एसजीपीजीआई से कौशांबी के अस्पताल में रेफर हुए थे। अस्पताल प्रबंधन ने कल्याण सिंह को डिस्चार्ज करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बताया गया कि पूर्व मुख्यमंंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) लखनऊ के मॉल एवेन्यू में रहते हैं।
सितंबर माह में उन्हें कई दिनों तक बुखार की शिकायत थी। डॉक्टरों द्वारा कोविड-19( COVID-19 )जांच करने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें लखनऊ के ही संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वहां तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें 16 सितंबर की शाम करीब छह बजे एरोम्ड इंटरनेशनल रेस्क्यू सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की एयर एंबुलेंस से हिंडन एयरपोर्ट लाने के बाद कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. पीएन अरोड़ा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के इलाज के लिए वरिष्ठ डॉक्टर डॉ.आरके मनी, डॉ. केके पांडेय, डा अर्जुन खन्ना और डॉ. असित खन्ना समेत दस डॉक्टरों की टीम जुटी हुई थी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?