उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh ) जिले के देहली गेट क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान में मंगलवार शाम बेवी टॉय बनाने वाली फैक्ट्री( Toy Factory) में हुए तेज धमाके में फैक्ट्री मालिक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। इन्हें जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
ब्लास्ट कंप्रेशर फटने से हुआ, जिससे फैक्ट्री की धत उड़ गई। आसपास के मकानों की दीवारों में भी दरार आ गईं। धमाके की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई। टॉय फैक्ट्री देहली गेट थाने से करीब सौ मीटर की दूरी पर खटीकान चौराहे के पास मनोज भीलवाड़ा की मकान के परिसर में ही बेबी टॉय बनाने की करीब 50 साल पुरानी फैक्ट्री ( Toy Factory)है। मंगलवार को परिवार के सदस्यों के अलावा मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे।शाम 4 बजे के करीब फैक्ट्री ( Toy Factory)में तेज धमाका हुआ। यह इतना तेज था कि फैक्ट्री की छत उड़ गई। ईंट के टुकड़े उछल कर आसपास के मकानों तक पहुंंच गए, जिससे खिड़की के कांच भी टूट गए।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने मलबे में फंसे लोगों को निकाला। घायलों को जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हादसे में फैक्ट्री मालिक मनोज, चचेरे भाई अभिषेक, विक्की, मजदूर पंकज की मौत हो गई। बचाव कार्य जारी है। तीन घंटे बाद भी मलबे से एक घायल को निकाला गया।पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर रेस्क्यू में जुटी है।
मनोज पुत्र उमराव, विक्की पुत्र उमराव, अभिषेक पुत्र उमराव, मोनिका पुत्री जवाहर, कांता पत्नी जवाहर, भीमसिंह उर्फ भीमा, पंकज उर्फ तिकोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से इन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। राहुल पुत्र जवाहर, मानसी पुत्री जवाहर और संजू पुत्र रामचन्द्र को हल्की चोटें आईं, इनको जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायलों में से मनोज, विक्की, अभिषेक पुत्र उमराव और पंकज उर्फ तिकोनी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?