उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा( AGRA) में एससी/एसटी कानून का दुरुपयोग कर भरी दलित पंचायत( Dalit panchayat ) में पूर्व सैनिक(Ex- Paratrooper ) को अपमानित व असकी पत्नी को जिंदा जला कर मारने के घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी भरत खरे और पत्नी सुनीता खरे को गिरफ्तार कर लिया है । दलित पंचायत में मौजूद लोगों को अब पुलिस तलाश रही है ।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र की पुष्पांजलि ईको सिटी कॉलोनी में 11 अक्तूबर की शाम भारतीय सेना (Indian Army ) के 23 पैरा ( 23 PARA ) के सेवानिवृत्त हवलदार ( Ex – Paratrooper ) अनिल कुमार रजावत की पत्नी संगीता (37) को जिंदा जलाए जाने के मामले में मुख्य आरोपी भरत खरे और पत्नी सुनीता खरे को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इन दोनों सहित चार नामजद और 10-12 अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।https://vijayupadhyay.com/2020/10/13/paratrooper-wife-burned-alive-in-agra-after-dalit-panchayat-husband-charged-in-scst-act/
आरोप है कि भरत खरे और उसकी पत्नी सुनीता खरे ने 10 लाख रुपये के लिए संगीता को को जिंदा जलाया था। यह रकम भरत की ओर से अनिल और संगीता पर दर्ज कराए गए एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा वापस लेने के लिए मांगी गई थी। इसके लिए हुई पंचायत में माफी मंगवाने के नाम पर अनिल और संगीता को अपमानित किया गया। भरत खरे कॉलोनी की वेलफेयर सोसायटी का अध्यक्ष भी है।
मंगलवार दोपहर को घटनास्थल पर पहुंचे एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि बलवा, हत्या, रंगदारी मांगने, षड्यंत्र की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पंचायत में आरोपियों की तरफ से शामिल लोगों पर भी कार्रवाई होगी।
+अनिल का आरोप है कि पंचायत में उसे और संगीता को अपमानित किया गया। संगीता पंचायत छोड़कर घर चली गई तो आरोपी पीछा करते हुए घर पहुंचे और उसे केरोसीन डालकर जला दिया। वह चिल्लाती हुई बाहर निकली। उसने (अनिल ने) बचाने की कोशिश की तो उसके भी हाथ झुलस गए। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?