राजस्थान ( Rajasthan ) हाईकोर्ट ने गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति को महापंचायत( Gujjar Mahapanchayat ) बुलाने की अनुमति दे दी है। लेकिन महापंचायत बुलाने के लिए कुछ शर्त भी रखी गई है। पहली शर्त यह है कि गुर्जर समाज को इसके लिए जिला कलेक्टर को एक उपक्रम सौंपना होगा और दूसरी शर्त यह है कि इस महापंचायत में 100 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी। राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब गुर्जर समाज ने कल यानि 17अक्तूबर को महापंचायत( Gujjar Mahapanchayat ) बुलाने का फैसला किया है।
वहीं इस महापंचायत ( Gujjar Mahapanchayat ) के मद्देनजर 16 अक्तूबर की मध्यरात्रि से 17 अक्तूबर की आधी रात तक राजस्थान के बयाना, वीर, भुसावर और भरतपुर (Bharatpur )जिला के रूपवास में 2जी, 3जी और 4जी डेटा इंटरनेट, व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया (वॉयस कॉल को छोड़कर) की सेवाएं ठप्प रहेंगी।
एमबीसी में पांच प्रतिशत आरक्षण को केन्द्र की नौवीं अनुसूची में शामिल करने तथा सरकारी भर्तियों में समझौते की पूरी तरह से पालना की मांग को लेकर शनिवार सुबह 11 बजे से गांव अड्डा में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ( Kirori Singh Bainsla ) के मुख्यातिथ्य में गुर्जर महापंचायत ( Gujjar Mahapanchayat ) होगी। सभा में राजस्थान तथा अन्य राज्यों से 20 हजार से अधिक लोगों के आने की संभावना है।
महापंचायत ( Gujjar Mahapanchayat ) क्षेत्र के गुर्जर बाहुल्य नहरा क्षेत्र के 80 गांवों की ओर से बुलाई गई है। महापंचायत को लेकर अड्डा सहित आसपास के गांवों के समाज के लोगों ने शुक्रवार को सभास्थल बनाने का काम किया। सभा के लिए पांडाल, लाउडस्पीकर, मंच आदि बनाया गया वहीं कमेटियां गठित कर लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
आपको बात दें कि बीते 14 साल से राजस्थान में गुर्जर आरक्षण को लेकर आंदोलनरत हैं। छह बार बड़े स्तर पर आंदोलन कर चुके हैं। जिसमें 72 लोगों की मौत भी हुई है, लेकिन गुर्जरों का मानना है कि अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। ऐसे में अब गुर्जर सातवीं बार आंदोलन की राह पर हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?