उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले में टूंडला( Tundla )विधानसभा उपचुनाव से पहले अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार की शाम बाइक सवाल बदमाशों ने भाजपा नेता दयाशंकर गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नगला बीच कस्बे के भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता टूंडला( Tundla ) विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी प्रेमपाल धनगर का नामांकन कराकर अपने दुकान पर लौटे थे। उनकी बिल्डिंग मेटेरियल और परचून की दुकान है। नामांकन से लौटने के बाद वे दुकान पर बैठे थे। तभी बाइक से आए तीन बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की बैठक में भाग लिया था। शाम को अपने प्रतिष्ठान पहुंचकर कामकाज किया। रात तकरीबन आठ बजे करीब दयाशंकर अपने प्रतिष्ठान को बंद करा रहे थे। इसी बीच वहां अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश आए। उन्होंने आते ही उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियां लगते ही भाजपा नेता गिर पड़े।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और फिरोजाबाद ( Firozabad ) पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्हें गंभीरावस्था में जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। परिजन उन्हें आगरा के निजी अस्पताल ले गए। पहले दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल में लेकर गए। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बाद में राम रघु अस्पताल में लेकर आए। यहां भी मृत घोषित कर दिया गया। इससे परिजन आक्रोशित हो गए। सूचना पर आगरा के थाना हरीपर्वत की फोर्स पहुंच गई।
भाजपा नेता का शव एंबुलेंस में रखा हुआ था। गुस्साए लोगों ने एमजी रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। सूचना मिलते ही एडीजी अजय आनंद, आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजन फिरोजाबाद में ही पोस्टमार्टम कराना चाहते थे। रात तकरीबन 11.15 बजे पुलिस के साथ ही शव को एंबुलेंस से फिरोजाबाद ले जाया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?