उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हत्या और दुष्कर्म की वारदातों से प्रदेश थर्रा उठा है। आए दिन हो रही हत्याओं की वारदात से लोगों में खौफ का माहौल है।फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले में टूंडला( Tundla भाजपा नेता दयाशंकर गुप्ता की गोली मारकर हत्या ,कुछ देर बाद अब सीतापुर ( Sitapur ) जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य की हत्या का मामला सामने आया है।
देर रात अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सीतापुर में शुक्रवार की रात बाइक से घर लौट रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
संतोष सिंह के चेहरे पर गोली मारी गई है। घटना से ऐसा लगता है कि उसकी हत्या को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। गोली लगने से पूरा चेहरा क्षत विक्षत हो गया है। सुबह ग्रामीण निकले तो पर घटना की जानकारी हो सकी। क्षेत्र पंचायत सदस्य की हत्या की खबर फैलते ही घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई। घटनास्थल के आसपास खेत हैं।
मामला सीतापुर ( Sitapur ) जिले के हरगांव ब्लाक की ग्राम पंचायत फत्तेपुर मातिनपुर का है। यहां के निवासी संतोष सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। बताया जा रहा है कि संतोष शुक्रवार को दिन में 11 बजे किसी काम से पड़ोस के गांव हरदासपुर गए थे। वह बाइक से थे। देर रात तक संतोष वापस नहीं आए तो परिवारजन ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया। रात नौ बजे के करीब संतोष की आखिरी बार परिवारजन से बात हुई। उन्होंने फोन पर बताया कि वह एक-दो घंटे बाद घर लौट आएंगे। देर रात तक वह वापस नहीं आए। इस बीच शनिवार सुबह ग्रामीणों ने मातिनपुर और हरदासपुर के बीच कच्चे रास्ते पर संतोष का लहूलुहान हालत में शव पड़ा देखा। पास ही उसकी बाइक भी पड़ी हुई थी। खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?