उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले की टूंडला( Tundla ) विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी स्नेहलता बबली का नामांकन पत्र खारिज हो गया है। स्नेहलता ने 14 अक्तूबर को दो नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
शनिवार को टूंडला विधानसभा उपचुनाव के लिये टूंडला तहसील में आरओ कक्ष में 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में खामियां पाई गईं। प्रत्याशी ने नामांकन पत्र में शपथ पत्र नहीं लगाया था। दोनों ही नामांकन पत्र में यह गलती थी।
विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को टूंडला ( Tundla) तहसील में नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई। 14 प्रत्याशियों में से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी सहित तीन निर्दलियों के अधूरे प्रपत्र होने पर उनका नामांकन रद्द हो गया। अब उपचुनाव के लिए भाजपा, सपा, बसपा सहित 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
टूंडला ( Tundla)विधानसभा सुरक्षित सीट के उपचुनाव के लिए विगत नौ से 16 अक्तूबर तक कुल 14 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन किए थे। कांग्रेस, बसपा और एक राष्ट्रीय शोषित पार्टी के प्रत्याशी सहित तीन ने दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किए।
उप निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी स्नेहलता के प्रपत्रों में कई कॉलम भरे नहीं गए हैं। इसके साथ ही एफीडेविट को भी नहीं लगाया गया है। ऐसे में निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक उनका पर्चा रद्द कर दिया गया। इसी तरह दीप कुमार, कमलेश किशोर, अवनेश बाबू निर्दलियों के प्रपत्र अधूरे होने पर उनके नामांकन रद्द कर दिए गए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?