उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कुशीनगर (Kushinagar ) में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बदमाशों ने मिलकर तीन लोगों को दिनदहाड़े गोली मार दी, जिसमें दो की मौत हो गई है। वहीं तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला समउर-तमकुहीराज मार्ग का है।
कुशीनगर (Kushinagar ) के पटहेरवा थाना क्षेत्र का समउर बाजार शनिवार की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। पल्सर सवार तीन बदमाशों ने 45 वर्षीय एक व्यक्ति की कनपटी और सीने में गोलियां उतार दी। इस दौरान गुजर रहे एक बुजुर्ग द्वारा बीच बचाव किए जाने पर उसे भी गोली मार दी।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के कटेया थाना क्षेत्र के मझवलिया निवासी 45 वर्षीय धर्मेन्द्र यादव किसी काम से समउर बाजार आया था। शनिवार की शाम 5 बजे के करीब समउर तमकुही मार्ग पर स्थित शराब भट्टी के पास एक पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसकी कनपट्टी और सीने में गोलियां मार दींं। इसी बीच खेत से लौट रहे समउर बाजार के बंगला टोला निवासी रामदयाल चौहान (65 वर्षीय) ने बदमाशों को टोका तो बदमाशों ने उन्हें भी गोली मार दी।
लोग बदमाशों को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके और बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। थानाध्यक्ष अतुल्य कुमार पांडेय का कहना है कि दोनों लोगों को पहले सीएचसी तमकुही भेज गया। (Kushinagar ) वहां से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पटहेरवा थाना क्षेत्र का समउर बाजार बिल्कुल बिहार प्रांत की सीमा पर है। शनिवार की शाम करीब सवा चार बजे बाजार में अगल-बगल के लोग खरीदारी करने आए थे। समउर-तमकुहीराज मार्ग पर शराब भट्ठी के पास भी काफी लोग मौजूद थे। बिहार के गोपालगंज जिले के मझवलिया गांव निवासी धर्मेंद्र (35) भी शराब भट्ठी के पास पहुंचा था कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और धर्मेंद्र को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायर कर दिए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?