उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) आगरा( AGRA) शहर के थाना शाहगंज के आजमपाड़ा में घर में चल रही पटाखा फैक्टरी के गोदाम में विस्फोट( Blast ) से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं आठ लोग घायल हो गए।बताया जा रहा है कि यहाअवैध तरीके से आतिशबाजी का निर्माण हो रहा था।
फरमान पुत्र जफरुद्दीन शेरू, शकील और आविद समेत चार लोगों की मौत हुई है।
विस्फोट रविवार दोपहर 12:40 बजे हुआ। बताया गया है कि एलपीजी सिलिंडर में लीकेज से आग लगी और आग पटाखों में पहुंची जिससे धमाका( Blast ) हो गया। जिस घर में धमाका हुआ उनका मुगल फायरवर्क्स के नाम से आतिशबाजी का ब्रांड है, जिसका लाइसेंस गांव मिढ़ाकुर का है, फैक्टरी शाहगंज क्षेत्र में चल रही थी। धमाका इतना तेज था कि आस पास के मकानों में दरार आ गई।
शाहगंज के आजमपाड़ा में धमाके( Blast ) की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में भी दहशत फैल गई। घरों के दरवाजे और खिड़कियां भी हिल गए। धमाके ( Blast )की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। धमाका शेरू के घर हुआ है।
इस घटना में चार लोगों की मृत्यु हो गई है और आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूत्र बताते हैं कि पटाखे घर में रखे थे, जहां सिलिंडर फटने से विस्फोट हुआ और घर में आग लग गई।
जिस घर में धमाका हुआ है, उनका मुगल फायरवर्क्स के नाम से आतिशबाजी का ब्रांड भी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि घर में रहने वालों के अंगों के चिथड़े उड़ गए। आसपास के घरों की छतों पर शेरू के परिजनों के अंग बिखरे पड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सिलिंडर में विस्फोट के बाद घर में रखी आतिशबाजी में धमाका हुआ। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
आसमां पुत्री चमन मंसूरी, अरसद पुत्र चमन मंसूरी, आविद और बच्चा घायल हुए हैं। वहींफरमान पुत्र जफरुद्दीन शेरू, शकील और आविद समेत चार लोगों की मौत हुई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?