वृंदावन (Vrindavan) स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर (Banke bihari Temple ) कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण सात महीने बाद श्रद्धालुओं के लिये शनिवार को खुला तो मंदिर के पट खुलने पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को भी भक्तों की भारी भीड़ सुबह से ही मंदिर के लिए सड़कों पर एकत्र हुई। भक्त सड़क पर लाइन लगाकर मंदिर में जाने के लिए देखे गए।ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर (Banke bihari Temple ) में श्रद्धालुओं के भारी भीड़ उमड़ते देख मंदिर प्रशासन सोमवार से मंदिर फिर बंद करने घोषणा कर दी है ,और कहा है अब ऑनलाइन साइट खुल जाने पर ही पट खुलेंगे। रजिस्ट्रेशन कराने वाले भक्तों को ही दर्शन की अनुमति मिलेगी।
सात महीने बाद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर (Banke bihari Temple ) शनिवार को श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। सुबह सात बजे तक मंदिर के चारों ओर गलियों में पैर रखने की भी जगह नहीं बची। गुजरात, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान से भी दर्शनार्थी पहुंचे थे। पहले दिन ही कोरोना प्रोटोकाल के नियम धरासायी हो गये, सामाजिक दूरी का पालन नहीं हुआ। कई लोग बिना मास्क के भी दिखे।
22 मार्च को श्रीबांकेबिहारी मंदिर (Banke bihari Temple ) के पट आम भक्तों के लिए बंद कर दिए थे। 17 अक्तूबर से मंदिर के पट खुलने की तिथि तय की गई थी। भक्त अपने आराध्य की नयनाभिराम छवि को निहारने के लिए आतुर में थे। शुक्रवार रात से ही मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी। शनिवार तड़के से मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
रविवार को भी भक्तों की भारी भीड़ सुबह से ही मंदिर के लिए सड़कों पर एकत्र हुई। भक्त सड़क पर लाइन लगाकर मंदिर में जाने के लिए देखे गए।बांकेबिहारी मंदिर पर पहले दिन व्यवस्था बिगड़ी थी लेकिन दूसरे दिन खामियों को दुरुस्त किया गया। रविवार को सही समय पर दर्शन तो खुले लेकिन आरती कुछ देरी से हुई।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत