उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा( AGRA) शहर के थाना एत्माद्दौला के नुनिहाई में पुलिस चौकी के पास बाइक सवार बदमाशों ने शराब ठेके के सेल्स मैनेजर( Sales Manager )सोनू की सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह ठेकों का कैश लेकर बैंक जा रहा था,बदमाश नोटों से भरा बैग छीनकर भाग गये ।बैग में सात लाख रुपये बताए जा रहे हैं।दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
हाथरस के गुढ़ाइच निवासी 30 वर्षीय सोनू धूलियागंज निवासी विनोद यादव नवलगंज स्थित शराब ठेके पर सेल्स मैनेजर ( Sales Manager )थे। सोमवार सुबह से शराब ठेके का कैश एक नीले रंग के बैग में रखकर ठेके से निकले थे। वे पीठ पर बैग लटकाकर बाइक पर बैठ गए। पीछे उन्हीं के गांव का रहने वाला शराब ठेके का कर्मचारी ओमप्रकाश बैठ गया।
तभी सामने एक बदमाश आकर खड़ा हो गया। नकाबपोश बदमाश ने सेल्स मैनेजर ( Sales Manager ) सोनू के पेट के ऊपर गोली मार दी। बताया गया है कि करीब सात लाख रुपये की नगदी उसके पास थी, जो बदमाश लूटकर ले गए हैं। शराब ठेके के कर्मचारियों और पुलिस ने सोनू को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बदमाशों की तलाश में पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।शराब ठेके के सीसीटीवी कैमरे में घटना की रिकार्डिंग हो गई है।
बता दें, घटनास्थल शहर के व्यस्ततम मार्ग तथा पुलिस थाना और चौकी से कुछ मीटर की दूरी पर है। घटना की सूचना मिलते ही थाना एत्माददौला पुलिस सहित आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?