उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मिर्जापुर( Mirzapur )जिले में शिव मंदिर ( Shiv Temple ) में पुजारी( Priest) की गर्दन काट हत्या कर दी। घटना जिले में चील्ह थाना क्षेत्र के धौराहरा गांव में स्थित शिव मंदिर में हुई है। शव मंदिर के अंदर पड़ा हुआ था।
शिव मंदिर ( Shiv Temple ) सुबह पूजा करने पहुंची महिला ने शव देखकर शोर मचाया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस को शव हटाने को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। स्थानीय लोग एसपी को बुलाने पर अड़े रहे। एसपी व एएसपी, सीओ सदर के आने पर पुलिस शव को ले गई। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस ने कई लोगों को उठाया है।
मिर्जापुर( Mirzapur )जिले में धौरहरा गांव निवासी मुन्ना(25) पुत्र राम सजीवन सरोज गांव के ही हनुमान, शिव व बरम बाबा के मंदिर में पुजारी( Priest) का कार्य करता था। रात में वह खाना खाकर मंदिर पर सोने आया था। रात में वह चबूतरे पर सोया था। सुबह साढ़े पांच बजे गांव की एक महिला मंदिर में पूजा करने पहुंची तो मंदिर में गला रेता हुआ शव पड़ा देखा।
महिला ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर चील्ह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को शिव मंदिर ( Shiv Temple ) से हटवा कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाना चाह रही थी, लेकिन परिजन शव न ले जाने के लिए अड़ गए। परिजन हत्यारों को पकड़ने व एसपी के आने की मांग करते रहे।
परिजनों व ग्रामीणों ने आशंका जताई कि किसी ने मंदिर के अंदर बलि देने की नियत से उसकी हत्या की है। युवक का शव मंदिर के अंदर दरवाजे पर पड़ा था। उसके पैर शिवलिंग की ओर सिर मंदिर के बाहर की ओर दरवाजे पर पड़ा था।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत