
जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के अनंतनाग (Anantnag ) जिले में आतंकियों ने एक जम्मू-कश्मीर पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ ( Mohammad Ashraf ) की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर पर हमला उस वक्त हुआ, जबकि वह नमाज पढ़कर अपने घर जा रहा था। हमले के बाद लोगों ने इंस्पेक्टर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है तथा हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार मोहम्मद अशरफ बट( Mohammad Ashraf ) शाम को अनंतनाग (Anantnag ) की स्थानीय मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में घर से कुछ दूरी पर गुदपोरा इलाके में घात लगाकर बैठे आतंकियों ने उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद आतंकी मौके से भाग गए। गोलिया चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर आए। इसके बाद इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस हमले के बाद पूरे इलाके को घेर कर सर्च आपरेशन शुरू किया गया। पुलिस अफसर इन दिनों लेथपोरा पुलवामा इलाके में तैनात था। वह घर पर आया हुआ था। वह शाम को घर से नमाज के लिए पास की मस्जिद मे गया था, लेकिन रास्ते में आतंकियों ने उसपर जानलेवा हमला किया। पुलिस अधिकारी अब अनंतनाग (Anantnag ) समेत आसपास के हिस्सों में सेना के साथ हमलावरों का पता लगाने मे जुटे हुए हैं।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने कहा, मोहम्मद अशरफ बट( Mohammad Ashraf ) की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। जिसने भी घटना को अंजाम दिया है हम उन्हें जल्द ढूंढ निकालेंगे। जम्मू-कश्मीर पुलिस पीड़ित परिवार के साथ है। परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। अशरफ के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां व एक बेटा है। जबकि उनके मां-पिता दूसरे घर में रहते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?