आगरा( AGRA) में एमबीबीएस की परीक्षा के दौरान हाइटेक मुन्नाभाई( Hitech Munna Bhais )पकड़े गए हैं। आगरा के एत्मादपुर स्थित एफएच मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस( MBBS Exams )अंतिम वर्ष के 10 छात्र ताबीज में फिट किए गए मोबाइल जैसे इलेक्ट्रॉनिक सर्किट और कान में लगी ब्लू टूथ डिवाइस के जरिए नकल करते हुए रंगेहाथ पकड़े गए।
परीक्षा केंद्र के बाहर बैठे शातिर इन्हें सवालों के जवाब बता रहे थे। शक होने पर इनकी तलाशी ली गई तो भंडाफोड़ हो गया। इनके खिलाफ न्यू आगरा थाना में तहरीर दी गई है।
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ( Dr B R Ambedkar University )की एमबीबीएस परीक्षा ( MBBS Exams )अंतिम वर्ष की परीक्षा में एफएच मेडिकल कॉलेज के 90 छात्रों का परीक्षा केंद्र विवि. के ही खंदारी कैंपस में है।परीक्षा चलने के दौरान कुलपति प्रो. अशोक मित्तल को नकल की सूचना मिली और उन्होंने कुलसचिव अंजनी मिश्रा के साथ अलग टीम बनाई और छापा मारा।इस दौरान सघन चेकिंग की गई तो दस छात्रों के कानों में डिवाइस मिली। मंगलवार को सुबह 8 से 11 की पाली में ऑफ्थलमॉलॉजी (नेत्र विज्ञान) की परीक्षा थी।
एमबीबीएस परीक्षा ( MBBS Exams ) के ये छात्र बार-बार ताबीज और कान को हाथ भी लगा रहे थे। इसलिए शक हुआ। एक के कान में ब्लू टूथ डिवाइस नजर आने पर सभी की तलाशी ली गई। 10 छात्रों ने बड़े आकार के ताबीज गले में डाल रखे थे। इन्हें खोलकर देखा गया तो इनमें मोबाइल की तरह काम करने वाला इलेक्ट्रॉनिक सर्किट लगा था जिसमें सिमकार्ड भी थी।
सर्किट और डिवाइस जब्त कर पुलिस को बुला लिया गया। डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ( Dr B R Ambedkar University )के चीफ प्रोक्टर प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि दस छात्रों के खिलाफ न्यू आगरा थाना में तहरीर दे दी है। नकल के लिए इस्तेमाल सामान जब्त कर लिया गया है।
नदीम अली, राहुल यादव, मोहित सैनी, नावेद हसन, दीपक सिंह, कुनाल शर्मा, राहुल बाबू, मोहित यादव, अमित यादव और हनी जसवानी। सभी एमबीबीएस फाइनल ईयर के छात्र हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?