
पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar ) में गुरुनगरी के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक लाहोरी गेट स्थित चर्च ( Church) में शुक्रवार को कांग्रेस (Congress ) नेता ने 8 साथियों के साथ घुसकर अंधाधुंध फायरिग एक युवक की हत्या कर दी जबकि गोली लगने से मृतक का छोटा भाई भी जख्मी हो गया।
मृतक की पहचान प्रिंस (35) निवासी लाहोरी गेट के तौर पर हुई है। वहीं, मृतक की बहन बेबिका के बयान पर कांग्रेसी नेता रणदीप सिंह गिल समेत सात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके मुताबिक कोरोना महामारी के दौरान चर्च ( Church) को खोलने पर प्रिंस और रणदीप सिंह में विवाद हो गया था। इस बात से रणदीप ने रंजिश पाल रखी थी। प्रिंस की मौत के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया है।
बेबिका ने बताया कि कुछ दिन बाद उसकी शादी थी। इसके लिए ही परिवार वाले चर्च में बैठ कर विचार-विमर्श कर रहे थे। वह चर्च( Church) की ऊपरी मंजिल पर थी। इसी दौरान उसने नीचे देखा कि रणदीप गिल अपने साथियों के साथ अंदर आया। रणदीप के हाथ में रिवाल्वर था। प्रिंस ने कहा कि जिस स्थान पर वह रिवाल्वर लेकर आया है, वह भगवान का घर है। रिवाल्वर दिखाकर उसे न डरा। प्रिंस के इतना कहते ही गिल ने उसके सीने पर दो गोलियां दाग दीं। प्रिंस ने मौके पर दम तोड़ दिया। इसके बाद गिल के साथियों ने वहां मौजूद लोगों को डराने के लिए इधर-उधर फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। इसमें प्रिंस का छोटा भाई मनोज भी गोली लगने से जख्मी हो गया। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस को घटनास्थल पर पांच गोलियों के खोल मिले हैं।
क्रिश्चियन समाज मोर्चा के नेता जसपाल सिंह और प्रिंस के बड़े भाई ने बताया- रणदीप की प्रिंस से रंजिश थी। लॉकडाउन (Lockdown) में कुछ लोग चर्च ( Church) में आकर प्रार्थना करते थे। हालांकि, चर्च के पास्टर ने चर्च में लोगों के आने पर रोक लगा रखी थी। लॉकडाउन में रणदीप का इसी बात को लेकर प्रिंस से विवाद हुआ था।
मंगलवार को दोनों पक्षों में राजीनामा भी करवाया जा रहा था, लेकिन आरोपी किसी भी कीमत पर प्रिंस से समझौते को तैयार नहीं था। इसी के चलते रणदीप और प्रिंस के बीच शुक्रवार को भी चर्च में विवाद हुआ। प्रिंस लगातार माफी मांग रहा था, पर रणदीप और उसके साथियों ने पिस्तौल और दोनाली से गोलियां चला दीं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?