ब्रज में धार्मिक आस्थाओ का प्रमुख केन्द्र प्रसिद्ध वृंदावन (Vrindavan) स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर (Banke bihari Temple ) खोलने की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने पूर्व आदेश के अनुसार मंदिर खोलने के निर्देश दिए हैं। अदालत के इस आदेश से मंदिर खोलने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे साधु-श्रद्धालु और दुकानदारों को राहत मिली है।
कोरोना के कारण 22 मार्च से बंद बांकेबिहारी मंदिर (Banke bihari Temple ) के पट बंद थे। सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत के आदेश पर 15 अक्तूबर को मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए, लेकिन भीड़ उमड़ने के कारण मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने 19 अक्तूबर से फिर मंदिर बंद करने के आदेश दे दिए। इससे श्रद्धालुओं में रोष पैदा हो गया।
हिमांशु गोस्वामी, प्रदीप गोस्वामी और छह अन्य ने अदालत में मंदिर (Banke bihari Temple ) को खोलने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह और अधिवक्ता राजेंद्र माहेश्वरी ने सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत में मंदिर खोलने के लिए याचिका दायर की। जज ने सुनवाई की तारीख चार नवंबर तय की।
सुनवाई की अवधि कम करने के लिए दोनों अधिवक्ता शुक्रवार को अदालत में पहुंचे और प्रार्थना पत्र दिया। इस पर सुनवाई करने के बाद जज ने कहा कि मंदिर खोलने के आदेश 15 अक्तूबर को ही जारी किए जा चुके हैं। इसी आदेश पर 17 अक्तूबर से मंदिर खोला गया। यह आदेश आज भी प्रभावी हैं। इसलिए दोबारा मंदिर खोले जाने का आदेश पारित करने का कोई औचित्य नहीं है। इसलिए पूर्व के आदेश का पालन करना सुनिश्चित किया जाए।
डीजीसी सिविल संजय गौड़ ने बताया कि सिविल जज जूनियर डिवीजन गजेंद्र सिंह ने 17 अक्तूबर से मंदिर खोलने के अपने आदेश को बहाल कर दिया है। साथ ही इस मामले में आए सभी प्रार्थना पत्र और वाद का निस्तारण कर दिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?