भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev )को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें शुक्रवार तड़के ओखला रोड स्थित फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट( Fortis Escorts Heart Institute )के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया।
अस्पताल ने एक बयान जारी करके बताया कि वे सीने में दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचे थे। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें आने वाले कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
फोर्टिस अस्पताल ने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव (Kapil Dev ) की सेहत को लेकर बयान जारी किया है। अस्पताल के बयान के अनुसार, 62 साल के कपिल देव 23 अक्तूबर को सुबह के एक बजे फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट (ओखला रोड) के आपातकालीन विभाग में सीने में दर्द की शिकायत के साथ आए थे।
उनका परीक्षण किया गया और रात को कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. अतुल माथुर द्वारा उनकी आपातकालीन कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गई। वर्तमान में, वह आईसीयू में भर्ती हैं और डॉ. अतुल माथुर और उनकी टीम उनकी देखरेख कर रही है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार हार्ट में ब्लॉकेज के चलते फोर्टिस अस्पताल में कपिल देव की एंजियोप्लास्टि की गई। यह एक प्रोसीजर है जिसमें धमनियों के ब्लॉक को खोला जाता है और वहां स्टेंट लगाया जाता है।
बता दें कि हरियाणा हरिकेन के नाम से मशहूर कपिल देव (Kapil Dev )ने 1983 के विश्व कप में भारत को वेस्टइंडीज पर जीत दिलाई थी और देश को विश्व कप विजेता बनाया था। उन्होंने देश के हजारों युवाओं को क्रिकेटर बनने के लिए प्रेरित किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?