भारतीय जनता पार्टी ( BJP )ने राज्यसभा चुनाव के( Rajya Sabha Election )लिए उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh)और उत्तराखंड के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी ने आठ तो उत्तराखंड के लिए एक प्रत्याशी के नाम का एलान किया है। मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, भाजपा महासचिव अरुण सिंह व को फिर से उच्च सदन भेजने का मौका दिया है।
राज्यसभा चुनाव के( Rajya Sabha Election )लिए भाजपा ( BJP ) ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष रह चुके पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल, मुगरा बादशाहपुर (जौनपुर) की पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री हरिद्वार दुबे, यूपी कंस्ट्रक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कारपोरेशन के अध्यक्ष व भाजपा के बृज क्षेत्र के अध्यक्ष रह चुके बी.एल. वर्मा और औरैया की पार्टी नेता गीता शाक्य को उम्मीदवार बनाया गया है। नौंवें उम्मीदवार पर भाजपा ने सस्पेंस बरकरार रखा है। ऐसी अटकलें हैं कि भाजपा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नरेश अग्रवाल या विराज सागर दास मैदान में उतर सकती हैं।पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र और वर्तमान में राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर पर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है।
उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के( Rajya Sabha Election )लिए नरेश बंसल को उम्मीदवार घोषित किया गया है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजबब्बर की सीट 25 नवंबर को खाली हो रही है और इस कारण प्रदेश में एक सीट के लिए चुनाव भी हो रहा है। सोमवार को नामांकन का पहला दिन था लेकिन एक भी नामांकन नहीं कराया गया। दूसरी ओर , कांग्रेस इस चुनाव में पार्टी के विधायकों की संख्या को देखते हुए पहले ही किनारा कर चुकी है। हालांकि पार्टी ने अभी यह तय नहीं किया है कि उसके विधायक वोट करेंगे या नहीं। मात्र एक नाम आने पर निर्वाचन निर्विरोध होगा।
राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से आठ नामों में सबसे खास बात यह रही कि इसमें बलिया जिले से ताल्लुक रखने वाले दो नाम हैं। पहला नीरज शेखर तो दूसरा हरिद्वार दुबे। नीरज शेख़र को तो सभी लोग जानते हैं, लेकिन अधिकतर लोगों को यह पता नहीं होगा कि हरिद्वार दुबे भी बलिया के ही रहने वाले हैं। बलिया के हुसैनाबाद के मूल निवासी दुबे के नाम की घोषणा होते ही उनके गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हालांकि, काफी समय पहले से वह आगरा रहने लगे हैं। वहां पर कई बार विधायक भी रहे हैं। कल्याण सिंह की सरकार में एक बार मंत्री भी रह चुके हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?