बिहार (Bihar ) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) ने लालू प्रसाद यादव परिवार ( Lalu Prasad Yadav’s family ) पर अब तक का सबसे बड़ा निजी हमला बोला है, सीएम नीतीश ने सोमवार को वैशाली के महानार में आयोजित सभा के दौरान कहा, ” किसी को प्रजनन दर के बारे में क्या मालूम है? आठ-आठ, नौ- नौ बच्चा-बच्ची पैदा करते हैं, बेटी पर भरोसा ही नहीं कई बेटियां पैदा हो गईं, तब बेटा पैदा हुआ।ये कैसा बिहार बनाना चाहते हैं? यही लोग आदर्श हैं, तो सोचिए क्या बिहार का हाल होगा कोई पूछने वाला नहीं होगा।
दरअसल, वैशाली जिले के महनार के चुनावी मंच से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) ने लालू प्रसाद यादव पर जिस तरह से हमला किया, वो चौंकाने वाला था। अमूमन संयमित भाषा का इस्तेमाल करने वाले मुख्यमंत्री के तेवर काफी तल्ख नजर आए।
चुनावी मंच से सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar )ने लालू के नौ बच्चों को लेकर ऐसा तंज कसा की सभी लोग हैरान रह गए। जनता दल यूनाइटेड (JDU)के प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ-नौ बच्चे पैदा करने वाले बिहार का विकास करने चले हैं। बेटे की चाह में कई बेटियां हो गईं। मतलब बेटियों पर भरोसा ही नहीं है। इस तरह के लोग बिहार का क्या भला करेंगे।
मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा में आगे कहा कि यदि यही लोगों के आदर्श हैं तो समझ लीजिए बिहार का क्या बुरा हाल होगा, कोई पूछने वाला नहीं रहेगा, सब बर्बाद हो जाएगा। हम सेवा करते हैं जबकि वो मेवा और माल की चाह रखते हैं। अपने इन्हीं कर्मों की वजह से अंदर जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने 18 महीने में ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से अलग होने की वजह भी बताई।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar ने कहा कि तेजस्वी थानों और अधिकारियों से उगाही करते थे इसलिए वो राजद से अलग हो गए। उन्होंने कहा कि हम इस तरह से काम नहीं कर सकते थे। इसलिए हमने उन्हें छोड़ दिया और भाजपा के समर्थन से फिर सरकार बनाई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?