महाराष्ट्र (Maharashtra ) में केंद्र सरकार की योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में चार सौ करोड़ रुपए घोटाले का मामला सामने आया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस( Devendra Fadnavis ) ने आरोप लगाया है कि एनएचएम में नौकरी के नाम पर 400 करोड़ का घोटाला हुआ है जिसकी जांच होनी चाहिए। फडणवीस ने इस संबंध में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ( Uddhav Thackeray) को पत्र भी लिखा है।
फडणवीस ( Devendra Fadnavis ) ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन केंद्र सरकार की योजना है। लेकिन राज्य सरकार इसका क्रियान्वयन करती है। कर्मचारियों की नियुक्ति भी राज्य सरकार ही करती है। एनएचएम में संविदा कर्मचारियों को स्थाई करने के नाम पर राज्यभर में गोऱखधंधा शुरु हुआ है।
इसकी पुष्टि के लिए फडणवीस ( Devendra Fadnavis ) ने मुख्यमंत्री ठाकरे को एक ऑडियो क्लिप भी भेजा है। विपक्ष के नेता का आरोप है कि राज्य में करीब 20 हजार ऐसे उम्मीदवार हैं, जिनको स्थाई करने के लिए एक से ढाई लाख रुपए लिए जा रहे हैं। यह सब किसकी कृपा से हो रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए। स्थाई नौकरी के लिए 400 करोड़ का कारोबार होना गंभीर मामला है।
फडणवीस ने सवाल किया कि केवल एक अभियान में नौकरी स्थाई करने के नाम पर 400 करोड़ रुपयों का वारा-न्यारा हो रहा है, तो कोरोना काल में मेडिकल क्षेत्र में कितने घोटाले हुए होंगे इसकी कल्पना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों से प्रत्यक्ष तौर पर 1 रुपए का सहमति पत्र और 500 रुपए निधि संकलित की जा रही है।
वहीं, आवेदन पर हस्ताक्षर के साथ 1 से 2 लाख की नकद रकम (500 और 2000 के नोट) लिफाफे में रख कर अलग से देने के लिए कहा जा रहा है। कई लोगों ने इसके लिए कर्ज भी लिए हैं। इतना ही नहीं, उनसे बैंक से पैसे निकाल कर तैयार रखने के लिए कहा जा रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?