देश में चाइनीज वायरस ( ‘Chinese virus’ ) कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट के बाद पिछले दो दिनों से बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना का कहर फिर बढ़ने लगा हैं। 24 घंटे में 50 हजार लोग कोरोना पॉजिटिव हो गये है । बुधवार की तुलना में गुरुवार को कोविड-19 (COVID-19 ) के नए मामलों की संख्या बढ़ी है। बुधवार को जहां 43,893 नए मामले सामने आए थे। वहीं पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 49,881 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 73 लाख के ऊपर पहुंच गई है। वायरस के कारण 517 लोगों की मौत हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Health Ministry ) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (COVID-19 ) के 49,881 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 517 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 के चलते अब तक देश में 80,40,203 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में 73 लाख से अधिक मरीज वायरस से ठीक हुए हैं। कोरोना से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 73,15,989 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 56,480 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से अपने घर लौटे हैं।
देश में लगातार वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या और सक्रिय मामलों के बीच अंतर बढ़ रहा है। कोविड-19(COVID-19 ) के सक्रिय मामले लगातार सात लाख से नीचे बने हुए हैं। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 6,10,803 है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 7116 मामलों की गिरावट आई है। वहीं, कोविड-19 के चलते अब तक देश में 1,20,527 मरीजों की मौत हो चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि केंद्र, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के ठोस कदमों और समन्वित रणनीति की वजह से भारत प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोना वायरस संक्रमण (COVID-19 )और इससे होने वाली मौतों के सबसे कम मामलों वाले देशों की सूची में लगातार बना हुआ है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत