बिहार (Bihar ) के मुंगेर (Munger ) में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन,की घटना को लेकर लोगों में गुस्सा कम होता नजर नहीं आ रहा है।गुस्साई भीड़ ने बासुदेवपुर पुलिस चौकी में आग लगा दी है। एसपी ऑफिस पर भी हमला हुआ है। मुफस्सिल थाने में 6 गाड़ियां फूंकी गई हैं।
इस घटना में युवकों पर हुई लाठीचार्ज और गोली कांड में युवक की मौत के विरोध में गुरुवार को शहर भर के बाजार बंद रहे। वहीं चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने सुबह से ही बाजार में दुकानों को बंद रखने की अपील की। युवाओं ने जमकर बवाल किया और पुलिस जीप फूंक डाली। गुस्साए लोगों ने पूरब सराय थाने में आग लगा दी। भारी संख्या में पुलिस के पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण पाया जा सका। इस बीच चुनाव आयोग ने मुंगेर के जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक को हटाने का आदेश जारी कर दिया है।
सुबह सैकड़ों युवा सड़कों पर उतर गए और नारेबाजी करते हुए मुंगेर (Munger ) के पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक जा पहुंचे। इन्होंने एसपी कार्यालय परिसर में लगे एक वाहन के शीशे तोड़ डाले। पुलिस कार्यालय के आगे लगे बोर्ड को भी उखाड़ फेंका। इसके बाद युवाओं की टोली शहर में प्रदर्शन करते हुए पूरबसराय ओपी पहुंची। युवाओं ने पूरबसराय ओपी के सामने खड़ी पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया। ये पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी पुलिस पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बाद में भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। इसके बाद युवा शांत हुए। इस घटना के बाद हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल तैनात की है।
मुंगेर (Munger ) जिले की स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने जिला कलेक्टर राजेश मीणा व एसपी लिपि सिंह को हटा दिया। आज ही नए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की तैनाती की जाएगी।
घटना को लेकर बिहार चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच आर श्रीनिवास ने ट्वीट कर बताया कि मुंगेर की एसपी और डीएम को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्होंने लिखा, ‘मुंगेर में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर, चुनाव आयोग ने एसपी और डीएम मुंगेर को तत्काल हटाने का आदेश दिया है। आयोग ने श्री असंगबा चुबा एओ, मंडल आयुक्त, मगध को पूरी घटना की जांच करने का आदेश दिया है, जिसे अगले सात दिनों के भीतर पूरा किया जाना है।’चुनाव आयोग के निर्देश पर मुंगेर की नई डीएम रचना पाटिल और एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो नियुक्त किये गए। वे तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करेंगे।
बता दें कि मुंगेर (Munger )जिले में सोमवार की आधी रात दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों के बीच झड़प में एक युवक की मौत और छह से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने युवकों पर बल प्रयोग किया, इससे भीड़ उग्र हो गई और पुलिस और लोगों में भिड़ंत हो गई। बचाव करते हुए पुलिस ने फायरिंग की जिसमें एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं कई लोग घायल हो गए थे, जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?