प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) के नेतृत्व में गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला हुआ है। अब खाद्यान्न की पैकिंग जूट के बैग ( jute bags ) में करना अनिवार्य हुई। केंद्रीय मंत्री, प्रकाश जावड़ेकर ( Prakash Javadekar ) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ( Cabinet Decisions) की जानकारी दी। जावड़ेकर ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा इथेनॉल की खरीद के लिए तंत्र को मंजूरी दी है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जूट खाद्यान्न सामग्री में अनिवार्य पैकेजिंग के लिए मानदंडों के विस्तार को मंजूरी दी है। ऐसा जूट के बैग ( jute bags ) को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि अब खाद्यान्न की 100 फीसदी और चीनी की 20 फीसदी पैकिंग जूट के बैग ( jute bags ) में होगी। इन बैगों की कीमतों का निर्धारण समिति करेगी।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देशभर में चयनित 736 बांधों की सुरक्षा और परिचालन प्रदर्शन में सुधार के लिए बाहरी सहायता प्राप्त ‘बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना’ के दूसरे और तीसरे चरण को भी मंजूरी दी है। इस परियोजना पर कुल 10,211 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना को अप्रैल 2021 से मार्च 2031 तक लागू किया जाएगा।
केंद्र सरकार ने गुरुवार को एथनॉल की कीमतों में भी 3.34 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इस फैसले से किसानों को फायदा होगा साथ ही तेल आयात के खर्च में भी कमी आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने गन्ने से बनने वाले एथनॉल की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लेते हुए उसे 59.48 रुपये से बढ़ाकर 62.65 रुपये प्रति लीटर कर दिया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत