भारतीय चुनाव आयोग ( Election Commission ) ने बड़ा फैसला लेते हुए मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ (Ex CM Kamal Nath ) से स्टार प्रचारक का दर्जा छीन लिया है। आयोग ने गुरुवार को यह फैसला कमलनाथ द्वारा आदर्श आचार संहिता का बार-बार उल्लंघन करने के चलते लिया। बता दें कि इस समय राज्य की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार का दौर चल रहा है।
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जारी एक आदेश में कहा, ‘‘…आदर्श आचार संहिता के बार-बार उल्लंघन और उन्हें (कमलनाथ को) जारी की गई सलाह की पूरी तरह से अवहेलना करने को लेकर आयोग मध्य प्रदेश विधानसभा के वर्तमान उपचुनावों के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के राजनीतिक दल के नेता (स्टार प्रचारक) का दर्जा तत्काल प्रभाव से समाप्त करता है।’’
चुनाव आयोग ने कहा है कि अब से कमलनाथ( Kamal Nath )ने अगर एक भी प्रचार कार्यक्रम में हिस्सा लिया तो पूरा खर्च वह उम्मीदवार वहन करेगा जिसके विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कार्यक्रम आयोजित हो रहा होगा। कमलनाथ( Kamal Nath ) के लिए यह संकट तब शुरू हुआ था जब उन्होंने भाजपा नेता इमरती देवी को आइटम कह कर संबोधित किया था। इसे लेकर आयोग ने उन्हें नोटिस भी जारी किया था।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Ex CM Kamal Nath ) को स्टार प्रचारकों की सूची से हटाने को लेकर कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court) जाने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस के कद्दावर नेता विवेक तन्खा ने बताया कि कल ही विवेक तन्खा और कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगायेंगे। बताया जा रहा है कि तन्खा इंदौर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से और सिब्बल दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए अपना पक्ष रखेंगे।
बता दें कि मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के इतिहास में पहली बार 28 विधानसभा सीटों पर एक साथ उपचुनाव होने जा रहे हैं। तीन नवंबर को होने वाले इस उपचुनाव से यह तय होगा कि प्रदेश की सत्ता में सत्तारूढ़ भाजपा रहेगी या विपक्षी कांग्रेस। मतगणना 10 नवंबर को होगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?