
उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के अमेठी ( Amethi ) में मुंशीगंज थाने के बंदोइया गांव में गुरुवार रात दबंगों ने दलित महिला ग्राम प्रधान( Village Head) के पति का अपहरण कर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया । घटना में गंभीर रूप से झुलसे प्रधान पति की इलाज के दौरान मौत हो गई। नाबालिग समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
बंदोइया की दलित महिला ग्राम प्रधान के पति अर्जुन का शव शुक्रवार शाम चार बजे के बाद गांव पहुंचा जब उसके परिवार ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिवार पर मौके पर मौजूद प्रशासनिक अफसरों के अलावा तमाम लोगों के समझाने बुझाने का कोई असर नहीं दिखा।
मौके पर मौजूद अमेठी ( Amethi ) कीएडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने दोबारा परिवार वालों को समझाने की कोशिश शुरू की। उन्होंने परिवर वालों की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया लेकिन परिवार के लोग तैयार नहीं हुए। परिवार द्वारा अंतिम संस्कार से इंकार करने के बाद प्रशासनिक अमला परेशान है।
भेटुआ ब्लॉक के गांव बंदोइया की ग्राम प्रधान छोटका के पति अर्जुन प्रसाद कोरी (50) गुरुवार शाम घर से बाजार के लिए निकले थे। रात दस बजे तक वापस नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच रात 11:56 बजे गांव के ही आशीष त्रिपाठी ने पुलिस को फोन कर बताया कि उनके घर के पीछे स्थित परिसर में कोई जल रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति की पहचान अर्जुन के रूप में हुई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अर्जुन को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर ले जाते समय अर्जुन की रास्ते में मौत हो गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?