असम (Assam) के कछार( Cachar ) जिले के रहने वाले एक व्यक्ति की सोमवार को मिजोरम ( Mizoram ) में हिरासत में मौत हो गई। इस घटना के सामने आने के बाद असम-मिजोरम सीमा पर तनाव के बीच इन दो उत्तर-पूर्वी राज्यों के बीच और तनाव बढ़ गया है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा है।
आधिकारिक बयान में कहा गया कि सोनोवाल ने इंताजुल लस्कर( Intazul Laskar ) (45) की मौत पर दुख व्यक्त किया है जिसका असम-मिजोरम ( Mizoram And Assam )सीमा पर कछार जिले के लैलापुर सीमा चौकी क्षेत्र से ‘‘शरारती तत्वों ने अपहरण’’ कर लिया था। इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है। बयान में कहा गया है, ‘‘असम-मिजोरम सीमा पर सिलसिलेवार विवाद के बाद मुख्यमंत्री सोनोवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आज घटनाओं का ब्योरा भेजा।’’ मिजोरम ( Mizoram ) की लाइफलाइन कहा जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 306 रविवार को लगातार पांचवें दिन रुका रहा। यह राजमार्ग असम की ओर से रोका गया है। इस बीच दोनों प्रदेशों की सरकारों के मंत्री और अधिकारी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में जुटे रहे। केंद्र के हस्तक्षेप के बावजूद दोनों राज्यों के बीच बना गतिरोध खत्म नहीं हो रहा।
मिजोरम ( Mizoram ) के कोलासिब जिले के पुलिस अधीक्षक वानलालफाका राल्ते ने बताया कि इंतजुल लस्कर (45) को रविवार की शाम हिरासत में लिया गया था, जब उसने एक पैकेज पहुंचाने के लिए राज्य की सीमा पार की थी। वह एक कुख्यात ड्रग पेडलर था। उन्होंने बताया कि बाद में एक स्वास्थ्य केंद्र पर उसकी मौत हो गई।
हालांकि, असम (Assam )पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इंतजुल एक जंगल के क्षेत्र से लापता हो गया था, जहां वह लकड़ी जमा करने गया था। इस संबंध में ढोलाई पुलिस स्टेशन में एक मामला भी दर्ज किया गया था। असम (Assam) पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, आज सुबह, हमें मिजोरम में कोलासिब जिले की पुलिस से जानकारी मिली कि वह उनकी हिरासत में है। लेकिन फिर दोपहर के बाद हमें बताया गया कि उसकी मौत हो गई है।
Assam


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?