मथुरा ( Mathura) के नंदगांव स्थित विश्व प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में नमाज पढ़ने का मामला तूल पकड़ने के बाद सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने फैजल खान को गिरफ्तार कर लिया है। मथुरा के थाना बरसाना की पुलिस ने फैजल को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब मंदिर में नमाज अदा करने के दूसरे आरोपी चांद मोहम्मद और इनके दो साथियों आलोक और नीलेश की गिरफ्तार के लिए प्रयास कर रही है।
मथुरा ( Mathura) के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि रविवार की रात नंदबाबा मंदिर के तीन सेवायतों कृष्ण मुरारी उर्फ कान्हा, मुकेश गोस्वामी और शिवहरी ने दिल्ली निवासी फैजल खान, चांद मोहम्मद, आलोक रतन, नीलेश गुप्ता के खिलाफ धारा 135ए, 295, 505 में मुकदमा दर्ज कराया था। चारों खोदाई खिदमतगार संस्था के सदस्य हैं।
इन पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में नमाज अदा करने का आरोप लगाया है। साथ ही इसके पीछे विदेशी मुस्लिम संगठन तथा विदेशी फंडिंग की आशंका जताई थी। सोमवार की शाम को थाना बरसाना की पुलिस ने आरोपी फैजल खान को दिल्ली के ओखला से गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
बता दें कि 29 अक्तूबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दिल्ली निवासी फैजल खान, मोहम्मद चांद अपने साथियों आलोक रतन और नीलेश गुप्ता के साथ मथुरा ( Mathura) के नंदबाबा मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान चारों ने सेवायत कृष्ण मुरारी गोस्वामी उर्फ कान्हा से भेंट की। चारों ने नंदबाबा मंदिर में दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।
फैजल खान ने सेवायत कान्हा से श्रीराम कृष्ण एवं सनातन धर्म के विषय में चर्चा की। आरोप है कि फैजल खान और मोहम्मद चांद ने सेवायतों की बिना अनुमति और जानकारी के मंदिर परिसर में नमाज अदा की। साथियों से फोटो खिंचवाकर इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया था। इस पर सेवायतों ने कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।
रविवार को देर शाम को मंदिर के सेवायतों ने थाना बरसाना में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सेवायतों ने नमाज अदा करने वाले युवकों के संबंध विदेशी संगठनों से होने की आशंका जताई है। साथ ही विदेशी फंडिंग की जांच की भी मांग की गई है। सोमवार को सेवायतों ने गंगाजल से मंदिर परिसर को धुलवाया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?