
एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे( Poonam Pandey ) को एक सरकारी संपत्ति में कथित तौर गलत तरीके से प्रवेश करने और अश्लील वीडियो शूट करने को लेकर गुरुवार को गोवा ,( GOA )पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दक्षिण गोवा जिले के कोनकोना शहर के कई नागरिकों ने इस शूटिंग के लिए सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का आरोप लगाया जिसके बाद दो पुलिसकर्मी भी निलंबित कर दिए गए।
उत्तरी गोवा के सिंकरिम में एक पांच सितारा होटल में ठहरीं पूनम पांडे ( Poonam Pandey ) को बृहस्पतिवार की दोपहर में कलांगुट पुलिस की एक टीम ने हिरासत में लिया और उन्हें बाद में कानकोना पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पूनम पांडे ( Poonam Pandey ) को ‘पूछताछ के लिए हिरासत में’ लिया गया। कानकोना शहर के चापोली बांध पर शूट के दौरान अश्लीलता को लेकर बुधवार को पूनम पांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बांध का प्रबंधन संभाल रहे जल संसाधन विभाग ने शिकायत की थी।शुरुआत में IPC की धारा 294 के तहत एक अनजान शख्स के नाम केस दर्ज किया गया था, क्योंकि शिकायतकर्ता ने किसी का नाम नहीं दिया था और ना ही कोई वीडियो जमा करवाई थी।जांच के दौरान पूनम का कथित वीडियो पकड़ा गया और फिर उसपर कार्यवाही की गयी।
कानकोना के कई बाशिंदों ने गुरुवार को उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शहर में बंद का आह्वान किया जिन्होंने पूनम पांडे ( Poonam Pandey ) और शूट से जुड़े दल को कथित रूप से सुरक्षा प्रदान की। पुलिस अधीक्षक ने बाद में निरीक्षक तुकाराम चव्हाण और एक कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत