उत्तर प्रदेश( Uttar Pradesh) के संभल,(Sambhal ) जिले में गुन्नौर कोतवाली के गांव रसूलपुर में मेड़ पर लगे एक पेड़ को लेकर दो पक्षों में के बीच हिंसक झड़प और गोलीवारी की घटना में दो लोग मारे गये है । फायरिंग में दोनों पक्षों के दो लोगों की मौत हो गई। घटना से पुलिस में हड़कंप मचा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव सीएचसी भिजवा दिए हैं और गांव में पुलिस को तैनात कर दिया है। दोनों मृतक मुमेरे फुफेरे भाई हैं।
संभल,(Sambhal ) के गांव रसूलपुर निवासी बाबूराम और राम अवतार दोनों भाई हैं। दोनों के खेतों की एक ही मेढ़ है। दोनों के बीच मेड़ पर खड़े पेड़ों को लेकर विवाद चला आ रहा था। गुरुवार की शाम करीब छह बजे खेत पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। पहले जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इसमें एक गोली राम अवतार के सीने के नीचे बाई ओर लगी।
गांव रसूलपुर मेढ़ पर लगे यूकेलिप्टस और बकायन आदि के पेड़ों को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों ने पुलिस से भी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
रामौतार और बाबूराम के बीच गुरुवार की शाम को खेत पर फिर विवाद हो गया। गाली-गलौज और मारपीट के बाद देखते ही देखते हथियार निकल आये और दोनों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
वहीं दूसरी ओर से चली गोली बाबूराम की ठोडी के नीचे लगी। गोली लगते ही भगदड़ मच गई। दोनों को सीएचसी गुन्नौर लाया गया, वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।
गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परिजनों में कोहराम मचा है। संभल,(Sambhal ) की गुन्नौर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि मेड़ को लेकर विवाद में मारपीट के बाद फायरिंग हुई है। राम अवतार की गोली लगने से मौत हो हुई, जबकि बाबूराम की पिटाई के बाद व धारदार हथियार लगने के बाद मौत हुई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?