रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी (Republic TV Editor-in-chief Arnab Goswami )की मुंबई पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी का मुद्दा देशभर में गरमा गया है। अर्नब की गिरफ्तारी के बाद देशभर में इस पर राजनीति भी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी समेत तकरीबन सभी राजनीतिक दलों ने अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को तानाशाही और फांसीवादी कृत्य बताया है, साथ ही महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की है।
दिल्ली चीनी (China ) दूतावास के बाहर ताइवान के राष्ट्रीय दिवस( Taiwan National Day ) के पोस्टर लगा चीन को चिढ़ाने वालों ने इस बार अर्नब गोस्वामी ( Arnab Goswami ) गिरफ्तारी पर महाराष्ट्र सरकार और कांग्रेस शिवसेना को चिढ़ा दिया।
दिल्ली में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं,जिसमें लिखा गया है- आपातकाल 2.0 में आपका हार्दिक स्वागत है। यह पोस्टर बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga )की ओर से लगाया है। ‘आपातकाल 2.0’ पोस्टर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की तस्वीर लगी है।
वहीं, अर्नब गोस्वामी ( Arnab Goswami )की गिरफ्तारी को लेकर करणी सेना ने दिल्ली के जंतर मंतर पर बृहस्पतिवार को सुबह जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।
यहां पर बता दें कि मुंबई के नजदीकी जिले रायगढ़ की पुलिस ने बुधवार सुबह आठ बजे रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी ( Arnab Goswami )को उनके मुंबई स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मई, 2018 में रायगढ़ के अलीबाग में एक वास्तुविद की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अर्नब की गिरफ्तारी की चौतरफा निंदा हो रही है। महाराष्ट्र के तीन सत्तारूढ़ दलों को छोड़कर भाजपा समेत अन्य सभी दलों ने गिरफ्तारी की निंदा की है।गिरफ्तारी को लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने भी मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?