बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान राज्य के बिहार (Bihar ) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) ने एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने गुरुवार को पूर्णिया में आयोजित रैली में कहा कि ये मेरा आखिरी चुनाव है, अंत भला तो सब भला।
पूर्णिया जिले के धमदाहा में जेडीयू की चुनावी रैली में नीतीश (Nitish Kumar ) ने कहा, ‘आज चुनाव का आखिरी दिन है और परसों चुनाव है, ये मेरा आखिरी चुनाव है। अंत भला तो सब भला।’ बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान शनिवार को होगा।
नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) यहां जेडीयू प्रत्याशी लेसी सिंह के लिए प्रचार करने पहुंचे थे, इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि सब लोग मिलकर लेसी सिंह को भारी मतों से विजय बनाइएगा।
धमदाहा में नीतीश चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच मस्जिद से अजान होने लगी। नीतीश ने जैसे ही अजान सुनी, तुरंत भाषण रोक दिया और सबको दो मिनट चुप रहने को कहा।
बता दें कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) ने साल 1977 में अपना पहला चुनाव लड़ा था। उन्होंने नालंदा के हरनौत से चुनाव लड़ा। यहां से नीतीश कुमार चार बार चुनाव लड़े। जिसमें उन्हें 1977 और 1980 में हार मिली, जबकि 1985 और 1995 के चुनाव में नीतीश कुमार ने जीत दर्ज की थी।
बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए आज 15 जिलों की 78 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। ऐेसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण चुनाव को तीन चरणों में आयोजित करने का फैसला किया गया था। पहला चरण 28 अक्तूबर तो दूसरा चरण तीन नवंबर को आयोजित हुआ था। परिणाम 10 नवंबर को आएंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?