बिहार विधानसभा चुनाव(Bihar Assembly Elections 2020 ) में तीसरे और अंतिम चरण में सबसे अधिक 58 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यहां हत्या, हिंसा, तोड़फोड़, फायरिंग और हंगामे के बीच लोगों ने अपने वोट डाले। चुनाव आयोग के मुताबिक 78 सीटों पर 57.91 प्रतिशत वोट डाले गए। यानी तीसरे चरण में सबसे अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बिहार के पूर्णिया के धमदाहा में राजद नेता बिट्टू सिंह के भाई बेनी सिंह की हत्या कर दी गई है।
धमदाहा विधानसभा क्षेत्र में अर्धसैनिक बलों ने फायरिंग की है। यहां शरारती तत्वों की ओर से मतदान को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी। हंगामे के बाद सुरक्षा बलों ने यहां हवाई फायरिंग की। अररिया में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया। जोकीहाट के राजद प्रत्याशी सरफराज आलम यहां एक बूथ पर राजद का चुनाव चिह्न का बैज लगाकर पहुंचे। डीएम ने उम्मीदवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। पूर्णिया में एक बूथ पर मतदान के लिएपहुंचे वोटरों ने हंगामा किया है।
बिहार (Bihar ) के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव आयोग,की ओर से चुनाव संपन्न होने की घोषणा की। आयोग के अनुसार शाम छह बजे तक 58 फीसद वोटिंग हुई है। आज आखिरी दौर के मतदान की समाप्ति के साथ ही सभी 243 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया खत्म हो गई है। अब 10 नवंबर को मतगणना होगी। इसके बाद नतीजे जारी किए जाएंगे।
प्रेस विज्ञप्ति#BiharElections_ThirdPhase pic.twitter.com/vIcgpcg0cC
— CEO Bihar #ElectionDepartmentBihar (@CEOBihar) November 7, 2020


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?