
उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida )बिसरख कोतवाली क्षेत्र ग्रेनो वेस्ट स्थित इको विलेज वन सोसायटी में एक महिला ने 3 साल के मासूम के साथ 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या (suicide ) कर ली। प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि महिला ने ननद से हुए विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठाया। महिला के खुदकुशी करने से पहले ननद पर गर्म तेल उड़ेलने की बात भी सामने आई है।
ग्रेटर नोएडा (Greater Noida )पुलिस के मुताबिक 25 साल की प्रियंका त्यागी इको विलेज सोसायटी में परिवार के साथ रहती थीं। शनिवार सुबह प्रियंका का पति अपने पिता को लेने बाहर गया हुआ था, इसी दौरान प्रियंका का अपनी ननद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
इसी विवाद में प्रियंका ने अपनी ननद पर गर्म तेल उड़ेल दिया। इसके बाद प्रियंका अपने 3 साल के बेटे जिसका नाम दिव्यांश बताया जा रहा है को लेकर 17वीं मंजिल से कूद गई। महिला और मासूम की ऊंचाई से गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।सोसाइटी में तैनात सुरक्षा गार्ड ने दोनों के छलांग लगाने की सूचना पुलिस को दी।
ननद को भी इस घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल घरेलू विवाद में महिला के अपने बच्चे के साथ 17वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की बात सामने आई है।
मृतका के पति का नाम निशांत त्यागी है जो मूलरूप से संभल के रहने वाले हैं। वहीं घायल ननद का नाम का नाम रीमा त्यागी है और वह बीएम प्रथम वर्ष की छात्रा बताई जा रही है।प्रियंका के पति निशांत ने बताया कि वो अपने पिता के पास गाजियाबाद गया हुआ था।उसे कुछ नहीं पता ये सब क्यों हुआ है, हालांकि अब पुलिस ने पति निशांत को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?