भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) की नींव रखने वाले नेताओं में शुमार वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ( L K Advani) को उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने बधाई दी है। आडवाणी आज 93 साल के हो गए।
प्रधानमंत्री ( PM Modi ) ने लालकृष्ण आडवाणी ( L K Advani) को बधाई देते हुए कहा, ‘भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। वे पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणास्रोत हैं। मैं उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।’
अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में उपप्रधानमंत्री रहे लालकृष्ण आडवाणी ( L K Advani) देश के गृहमंत्री का पदभार भी संभाल चुके हैं। 1947 के बंटवारे के बाद सिंध से आकर मुंबई बसे आडवााणी को भारत के दूसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने भी लाल कृष्ण आडवाणी ( L K Advani) के जन्मदिवस पर बधाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा,’आदरणीय आडवाणी जी ने अपने परिश्रम और निस्वार्थ सेवाभाव से न सिर्फ देश के विकास में अहम योगदान दिया बल्कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा के विस्तार में भी मुख्य भूमिका निभाई। उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं’।कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी आडवाणी को बधाई देते हुए कहा- भारत के पूर्व डिप्टी पीएम और हमारे मार्गदर्शक प्रकाश को बधाई देते हुए श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। वे पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणास्रोत हैं। मैं उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2020


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?