ताजमहल (Taj Mahal ) के शहर आगरा( AGRA) में वायु प्रदूषण रिकार्ड स्तर पर पहुंचने के बाद सोमवार को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने दिवाली पर आतिशबाजी करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। दिवाली त्योहार पर शहर में 12 स्थलों पर पहली बार पटाखा दुकानें भी नहीं लगेगी। दो दिन पहले जारी अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस भी जिला प्रशासन ने फिलहाल स्थगित कर दिए हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी)ने दिल्ली एनसीआर में आज आधी रात से 30 नवंबर तक के लिए सभी पटाखों की बिक्री और पटाखे फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है, हालांकि दिल्ली ने पहले ही पटाखों पर बैन का एलान कर दिया था। अबतक दिल्ली समेत आधे राज्यों ने खुद ही पटाखों पर बैन लगा दिया है।
आगरा( AGRA) के डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया एनजीटी ने पटाखों पर रोक. के आदेश दिए थे। पहले से ही दिल्ली हरियाणा राजस्थान में रोक लागू है। अब आगरा में भी दिवाली पर पटाखों पर प्रतिबंध रहेगा। राज्य सरकार को अवगत कराया है आदेश मिलते ही सख्ती शुरू हो जाएगी।
आगरा( AGRA) में तेजी से बढ़ रहे प्रदूषण का स्तर रविवार को देश में सबसे अधिक हो गया था। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 458 पर पहुंचा था। जो बेहद खतरनाक स्थिति का होत है। चिकित्सकों ने बताया इससे कि लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। गैस चेंबर जैसी स्थिति शनिवार से लेकर रविवार तक रही।
कॉर्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा सबसे ज्यादा बढ़ी। जहरीली गैसों की मात्रा में शनिवार को शाम 4 बजे के बाद एकाएक उछाल आना शुरू हुआ और देर रात 12 बजे धूल कणों की मात्रा 500 के पार पहुंच गई, जो रविवार को बनी रही। बता दें कि शहर में 450 किमी सड़कों की खोदाई चल रही है, इस कारण धूल उड़ रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची में आगरा आगरा के बाद गाजियाबाद देश का दूसरा और भिवाड़ी तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। देश के सबसे प्रदूषित 10 शहरों में 5 शहर उत्तर प्रदेश के हैं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत