महाराष्ट्र( Maharashtra ) के जलगांव( Jalgaon ) में राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के बस कंडक्टर ने आर्थिक परेशानी के चलते आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि, उसे तीन महीने से सैलरी नहीं मिली थी। जिसके चलते उसका पूरा परिवार आर्थिक परेशानी का सामना कर रहा था।
आत्महत्या (suicide ) करने वाले कर्मचारी मनोज अनिल चौधरी( Manoj Anil Chowdhary ) के पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमॆं उसने अपनी मौत के लिये यह कदम उठाने के पीछे महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार (Uddhav Thackeray)को जिम्मेदार ठहराया है। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारी यूनियनों ने तीन महीने के वेतन के भुगतान की अपनी मांग को लेकर सोमवार से राज्यव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है।
एमएसआरटीसी के बस कंडक्टर मनोज अनिल चौधरी ने वेतन नहीं मिलने पर जलगांव ( Jalgaon )में सोमवार को आत्महत्या कर ली है। मृतक के भाई ने इसके लिए प्रदेश में सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के भाई के अनुसार बस कंडक्टर को बीते तीन महीने से वेतन नहीं मिल रहा था। इस वजह से वह तनाव में था। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि इसी वजह से उसके भाई ने आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाया।
मनोज अनिल चौधरी ने एक सुसाइड नोट में कहा है कि उसने एसटी निगम में कम वेतन और अनियमितताओं के कारण कठोर कदम उठाया है। उसने लिखा, मेरे परिवार का मेरी आत्महत्या से कोई लेना देना नहीं है।मृतक एमएसटीसीटीसी बस कंडक्टर के पिता अनिल चौधरी ने कहा कि, मेरा बेटा एमएसआरटीसी के लिए काम करता था और जलगाँव डिपो में तैनात था। वह कर्ज से जूझ रहा था। अनियमित और कम वेतन के चलते काफी समय से परेशान था। जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।
इस मामले पर महाराष्ट्र राज्य परिवहन मंत्री ने कहा कि, लंबित वेतन वाले राज्य परिवहन कर्मचारियों को आज एक महीने का वेतन दिया जाना है। दिवाली से पहले उन्हें 2 महीने का वेतन मिलेगा। उन्हें निराश होने और आत्महत्या जैसे चरम कदम उठाने की आवश्यकता नहीं है। आर्थिक स्थिति अभी खराब है, लेकिन हम एक रास्ता खोज लेंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?