पश्चिम बंगाल ( West Bengal) में कोलकाता पुलिस ने भ्रामक वीडियो ट्वीट करने पर सामाजिक कार्यकर्ता मधु पूर्णिमा किश्वर( Madhu
Purnima Kishwar ) के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। दरअसल, किश्वर ने बांग्लादेश में हुई एक इस्लामिक रैली का वीडियो ट्वीट किया था और दावा किया था कि उक्त आयोजन कोलकाता में हुआ था। कोलकाता पुलिस( Kolkata Police) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वीडियो में जो गीत है उसमें साफतौर से बांग्लादेश का संदर्भ है। में
उन्होंने बताया, ‘‘वीडियो में बांग्लादेश के कई झंडे भी देखे जा सकते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करने वाली शख्स ने इसे कोलकाता का बताया। यह बिल्कुल गलत और भ्रामक है तथा इससे यहां कानून-व्यवस्था के लिए खतरा पैदा हो सकता है।’’
किश्वर ( Madhu Purnima Kishwar ) के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कोलकाता पुलिस की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) इकाई ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किश्वर के ट्विटर पर बीस लाख से अधिक फॉलोवर हैं। बाद में किश्वर ने क्लिप हटा दी और माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि उक्त वीडियो उन्हें ‘‘किसी भरोसेमंद मित्र’’ ने भेजा था।
कोलकाता पुलिस ने हैशटैग #FakeNewsAlert के साथ मधु की इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट लगाया और कहा कि इस वीडियो के कोलकाता के होने का दावा पूरी तरह झूठा है। पुलिस ने कहा है कि उसने इस मामले में क़ानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Dear @KolkataPolice, I have never knowingly indulged in spreading fake news.
I deleted it the moment a friend called & alerted me.
This video was sent to me by an otherwise reliable friend.
My sincere apologies for having forwarded it, mistaking procession in Dacca for Kolkatta https://t.co/S4cz4pY7Rp— Madhu Purnima Kishwar (@madhukishwar) November 9, 2020


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?