जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है।मंगलवार को शोपियां (Shopian ) में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है,सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है।मारे गये आतंकियों ने पिछले सप्ताह जेके बैंक की कैश वैन से 60 लाख रुपए लूटे थे।
पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी भी दी है कि आतंकियों का यही दल गत दिनों शोपियां (Shopian ) में लूटी गई जेके बैंक की कैश बैंक में शामिल था। इन आतंकवादियों ने वैन से 60 लाख रूपये लूट लिए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घर में मौजूद तीन आतंकवादियों में से दो को मार गिराया गया है। तीसरे आतंकवादी से एक बार फिर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा जा रहा है। एक बार फिर आतंकी के परिजनों को मुठभेड़ स्थल पर बुलाया गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शोपियां (Shopian )में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि विशेष सूचना मिलने पर आज तड़़के जिला शोपियां ( Shopian Encounter ) के कुटपोरा इलाके में एसओजी के विशेष दल, सेना की 34 आरआर और सीआरपीएफ के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षाबलों ने अभी इलाके में पहुंच तलाशी अभियान शुरू ही किया था कि एक मकान में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु वे नहीं माने। दोनों और से भारी गोलीबारी हो रही थी। इस बीच सुरक्षाबलों को स्थानीय लोगों से पता चला कि मकान में छिपे तीन आतंकवादियों में से दो आतंकी स्थानीय हैं। वे हाल ही में आतंकी संगठन में शामिल हुए हैं।
सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को समझाने के लिए उनके परिजनों को भी बुलाया। बताया जा रहा है कि लाउड स्पीकर की मदद से आतंकियों के परिजनों ने उन्हें परिवार का हवाला देते हुए कई बार सुरक्षाबलों के सामने हथियार डालने के लिए कहा परंतु वे नहीं माने। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के परिजनों को वापस भेज दिया है और एक बार फिर दोनों ओर से गोलीबारी तेज हो गई।मुठभेड़ में अब तक दो आतंकी मारे जा चुके हैं। अभी भी मकान में एक आतंकी छिपा हुआ है,सुरक्षाबलों ने उसे एक बार फिर आत्मसमर्पण का मौका दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?