मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) विधानसभा उपचुनाव में सबसे बड़ी और सबसे छोटी दोनों तरह की जीत भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने ही दर्ज की हैं। दरअसल, भांडेर सीट पर भाजपा की रक्षा संतराम सिरोनिया महज 161 वोटों से जीतीं। उन्होंने कांग्रेस के फूलसिंह बरैया को हराया। वहीं, सांची सीट पर भाजपा ( BJP ) प्रत्याशी और मंत्री प्रभुराम चौधरी ने 63 हजार 809 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के मदन लाल चौधरी को मात दी।
मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh )की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे लगभग आ चुके हैं। भाजपा ( BJP ) 19 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है वहीं, कांग्रेस ( Congress ) की झोली में अब तक 4 सीटें गई हैं और 5 सीटों पर उसने बढ़त बना रखी है। अगर जीत और बढ़त के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो साफ पता चलता है कि उपचुनाव में शिवराज-सिंधिया की जोड़ी का कमाल दिखा है। बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने इन 28 सीटों में से 27 पर जीत हासिल की थी।
इस बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia )ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गद्दार मैं नहीं, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह हैं।
उपचुनाव के नतीजे आने के बाद कमलनाथ ने हार मान ली है। उन्होंने कहा कि हम जनादेश को शिरोधार्य करते हैं। हमने जनता तक अपनी बात पहुंचाने की पूरी कोशिश की। अब हम विपक्ष में रहकर अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे। जनता के हित के लिए हमेशा खड़े रहेंगे।
मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh )की 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में 2 पूर्व मंत्रियों समेत सरकार के 14 मंत्रियों ने ताल ठोंकी थी। इनमें 11 मंत्रियों ने जीत दर्ज कर ली है या बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, 3 मंत्री इमरती देवी, एंदल सिंह कंषाना और गिर्राज दंडोतिया उलटफेर का शिकार बनकर हार गए हैं। इन तीनों ने डबरा, दिमनी और सुमावली सीट से चुनाव लड़ा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?