Wednesday, June 24, 2026

Bihar, Bihar Assembly Polls 2020, INDIA, News, PM Narendra Modi, Politics, States

#BiharElectionResult 2020 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जादू ने बिहार में महागंठबंधन को किया फेल, एनडीए सरकार की शानदार वापसी

)  के 243 सीटों के नतीजे  सामने आ गए हैं। अबतक जीती हुई घोषित सीटों में से एनडीए को 125, महागठबंधन को 110 और एआइएमआइएम, बसपा व दूसरे दलों को 8 सीटें मिली है। इस तरह एनडीए नेे बहुमत हासिल कर लिया है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार की जनता और  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। बिहार चुनाव में एनडीए के अच्‍छे प्रदर्शन पर दोनों नेताओं ने मंगलवार को बातचीत की। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी चुनाव जीत गए हैं। उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदय नारायण चौधरी को हराया। इस चुनाव में कई दिग्‍गज चुनाव हार गए हैं।

 ( ) विधानसभा चुनाव में  (   की लोकप्रियता महागंठबंधन पर भारी पड़ी है ,प्रधानमंत्री मोदी चार दिन के चुनाव प्रचार में बिहार की हवा का रुख बदलने कामयाब हो गये है ।माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू एक बार फिर से बिहार चुनाव में चला है।

लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय परसा से चुनाव हार गए हैं। वे जदयू के टिकट पर चुनाव मैदान में किस्‍मत आजमा रहे थे। इधर नीतीश सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा मुजफ्फरपुर से चुनाव हार गए हैं।

चुनाव आयोग ने बिहार  (Bihar ) विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बड़ी बात कही है। आयोग के मुताबिक 4 सीटों पर जीत-हार का अंतर महज 200 वोट हैं। जबकि 24 सीटों पर जीत-हार का अंतर 1000 वोट हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी   (  )ने बिहार चुनाव के दौरान चार दिनों में कुल 12 रैलियां कीं। उन्होंने 23 अक्टूबर को चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया और 3 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान के दिन आखिरी रैली को संबोधित किया। उन्होंने 23 अक्टूबर को सासाराम, गया और भागलपुर, 28 अक्टूबर को दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना, 1 नवंबर को छपरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर जबकि 3 नवंबर को पश्चिम चंपारण, सहरसा और फारबिसगंज में चुनावी रैलियों को संबोधित किया था।

पीएम मोदी   (  )ने अपने आखिरी बिहार (Bihar )  दौरे में की गई रैलियों में महिलाओं से विशेष रूप से वोट देने की अपील की थी। पीएम अपनी सभी रैलियों में महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दी गई योजनाओं को जिक्र करते रहे। पीएम ने छठ पूजा कर जिक्र करते हुए कहा था कि बिहार की मां पूजा की तैयारी करें उनका दिल्ली में बैठा बेटा उनकी सारी चिंताएं दूर करेंगे। पीएम मोदी की इन्हीं अपीलों को देखकर एनडीए के नेता लगातार कह रहे थे कि वे जीतेंगे, जो अब तक आए रुझानों में सही साबित होता दिख रहा है।

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels