राधास्वामी सत्संग सभा ( Radha soami Satsang Dayal bagh ) और दयालबाग शिक्षण संस्थान ( Dayal bagh Educational Institute) के अध्यक्ष प्रेम प्रशांत ( Prem Prashant ) का मंगलवार को निधन हो गया। पिछले कई दिनों से बीमार थे। उनका इलाज मेदांता में चल रहा था।उनके परलोक गमन से राधास्वामी मत से जुड़े सत्संगियों में शोक की लहर है।
राधास्वामी सत्संग सभा (Radha soami Satsang Dayal bagh) के अध्यक्ष प्रेम प्रशांत ( Prem Prashant ) कई दिनों से बीमार थे। बताया गया है कि पहले उन्हें इलाज के लिए आगरा में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में ले जाया गया। बाद में एम्स से उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता हास्पीटल में रेफर कर दिया गया था। वहां पर उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उनका निधन हो गया।
प्रेम प्रशांत ( Prem Prashant ) 1970 बैच के आइएएस थे। वर्ष 2006 में उन्हें हरियाणा के मुख्य सचिव बने थे। 2007 में सेवानिवृत्त होने के बाद वो दयालबाग लौट आए थे। वर्ष 2017 में राधास्वामी सत्संग सभा ( Radha soami Satsang Dayal bagh )के पूर्व अध्यक्ष प्रेम कुमार के निधन के बाद उन्हें 27 जून को उन्हें कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद चुनाव में उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया था।
दोपहर आगरा में उनका शव राधास्वामी नगर स्थित आवास पर पहुंचा। उनके तिलक की रस्म अदा की गयी। लाल बग्धी से शवयात्रा निकली, गुरु महाराज प्रो. पीएस सत्संगी ने उनको अंतिम विदाई दी। सत्संग सभा के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ।
चंडीगढ़ में प्रेम प्रशांत( Prem Prashant ) की पोस्टिंग के दौरान डॉ सरोज ने ड्रग्स के खिलाफ नशा मुक्ति अभियान चलाया था। उनके अभियान के कारण दर्जनों युवा नशे की गिरफ्त से मुक्त हुए थे। आगरा आने के बाद उन्होंने यहां आशियाना महिला समिति नाम से एक संस्था का गठन किया हुआ है। ये संस्था जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार परक कोर्स सिखाती है। प्रेम प्रशांत की पत्नी डॉ सरोज प्रशांत समाजिक कार्यों में सक्रिय हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?