
जाने माने राष्ट्रवादी पत्रकार रिपब्लिक टीवी के के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी (Republic TV Editor-in-chief Arnab Goswami ) ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। दरअसल, अर्नब गोस्वामी ने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें कोर्ट ने 2018 में आत्महत्या के मामले में गोस्वामी को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court) कल यानि बुधवार 11 नवंबर को सुनवाई करेगा।
इससे पहले मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (AVP) घनश्याम के घर मंगलवार सुबह छापा मारा और उन्हें हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई फेक TRP मामले में की गई है। इससे पहले भी पुलिस घनश्याम से 30 घंटे से ज्यादा की पूछताछ कर चुकी थी।इस केस में ये 12वीं गिरफ्तारी है। मुंबई पुलिस के अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर पुलिस ने थाने वेस्ट इलाके में बनी ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में छापा मार घनश्याम सिंह को गिरफ्तार किया था। घनश्याम कुमार सिंह रिपब्लिक टीवी में डिस्ट्रीब्यूश हेड के पद पर कार्यरत थे।
गौरतलब है कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने टीआरपी घोटाले में शिकायतकर्ता हंसा रिसर्च ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दायर एक याचिका पर शनिवार को महाराष्ट्र सरकार, मुंबई पुलिस के आयुक्त परमबीर सिंह तथा दो अन्य पुलिस अधिकारियों से जवाब तलब किया था। इस याचिका में पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। कंपनी और उसके तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने इस याचिका के माध्यम से आरोप लगाया है कि नगर की पुलिस अवैध और अत्यंत आपत्तिजनक तरीके से इस मामलो की जांच कर रही है।
बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को इस मामले में अर्नब गोस्वामी ( Arnab Goswami ) और दो अन्य को अंतरिम जमानत देने से इंकार करते हुए कहा था कि उन्हें राहत के लिए निचली अदालत जाना चाहिए। उच्च न्यायालय ने कहा था कि अगर आरोपी अपनी ‘गैरकानूनी गिरफ्तारी’ को चुनौती देते हैं और जमानत की अर्जी दायर करते हैं, तो संबंधित निचली अदालत चार दिन के भीतर उस पर निर्णय करेगी।
उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ अर्नब गोस्वामी ( Arnab Goswami ) ने यह अपील अधिवक्ता निर्मिमेष दुबे के माध्यम से दायर की है। अर्णब ने इस याचिका में महाराष्ट्र सरकार के साथ ही अलीबाग थाने के प्रभारी, मुंबई के पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह को भी पक्षकार बनाया है। इस बीच,महाराष्ट्र सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court) में अपने अधिवक्ता सचिन पाटिल के माध्यम से न्यायालय में कैविएट दाखिल की है ताकि उनका पक्ष सुने बगैर गोस्वामी की याचिका पर कोई आदेश नहीं दिया जाए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?