Thursday, June 25, 2026

Bihar Assembly Polls 2020, Delhi, Elections, INDIA, News, PM Narendra Modi, Politics

बिहार जीत के बाद बोले पीएम मोदी, ‘जीत का उन्माद नहीं, हार का अवसाद नहीं’

   (  ) ने कहा कि  (  )  की विचारधारा है कि ‘जीत का उन्माद नहीं, हार का अवसाद नहीं’। इसी मंत्र के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। राष्ट्र निर्माण का, आत्मनिर्भर भारत के विकास का काम अनवरत जारी है। हमारे लिए अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास ही लक्ष्य और जिम्मेदारी है।

बिहार विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम को संबोधित किया।सफलताओं का जश्न मनाने के लिए बुधवार की शाम भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

कोरोना वायरस महामारी के बीच हुए बिहार विधानसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार सफलता हासिल की है। इन सफलताओं का जश्न मनाने के लिए बुधवार की शाम भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी  (  ) ने कहा कि परिवार की पार्टियां या परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। दुर्भाग्य से अनेक दशकों तक देश का नेतृत्व करने वाली एक पार्टी भी केवल परिवार की पार्टी बन कर रह गई। ऐसे में भाजपा का दायित्व और बढ़ जाता है। हमें अपनी पार्टी में जीवंत लोकतंत्र कायम रखना है और उदाहरण बनाना है।

 ( ) चुनाव परिणाम को लेकर पीएम मोदी (  )  ने कहा कि में जैसे बिहार की जनता जनादेश दिया है, मेरा जवाब भी उतना ही साफ है। मेरा जवाब है चुनाव जीतने का एक ही रहस्य है- सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास। उन्होंने कहा कि यह बिहार के गौरव की जीत है, बिहार की क्षमताओं की जीत है।

है, निरंतर वोट दे रहा है। ये साइलेंट वोट देश की माताओं बहनों के हैं, नारी शक्ति के हैं। ग्रामीण इलाकों से शहरों तक महिला वोटर ही भाजपा के साइलेंट वोटर का सबसे बड़ा समूह बन गया है। ये भाजपाई हैं, जिसके शासन में महिलाओं को सम्मान भी मिलता है और सुरक्षा भी मिलती है।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जबरदस्त जीत हासिल की है। बिहार में चुनाव जीतने के बाद बुधवार शाम दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर भारी जश्न मनाया गया। इस दौरान खास बात यह रही कि गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खड़े होकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अभिवादन किया।

 ) में कांटे की लड़ाई में एनडीए की जीत से उत्साहित भाजपा बुधवार को दिल्ली में महाजश्न मना रही है। कोरोना महामारी के बावजूद पार्टी मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा हुआ है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता खुशी से झूम रहे हैं, नाच रहे हैं। शीर्ष नेताओं पर फूलों की बारिशें हुईं। इस महाजश्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता पहुंचे। इस महाजश्न में देखा  गया कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खड़े होकर अभिवादन किया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी नड्डा की सराहना की।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels