Wednesday, June 24, 2026

Bihar, Bihar Assembly Polls 2020, Elections, INDIA, News, PM Narendra Modi, Politics

#Bihar भाजपा ने कहा- सत्ता विरोधी लहर के दावे झूठे, नीतीश ही होंगे बिहार के सीएम, ये चुनाव से पहले ही तय हो गया था

 

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार

 (  के अध्यक्ष संजय जयसवाल ने बुधवार को कहा कि   (  )की जीत ने राज्य में सत्ता विरोधी लहर के दावों को नकार दिया है।    ( ) ही होंगे ।सुशील मोदी ने कहा कि इसमें कोई भ्रम नहीं है। नीतीश सीएम होंगे, यह फैसला चुनाव से पहले ही ले लिया गया था और यही कायम रहेगा।

जयसवाल ने विधानसभा चुनावों में एनडीए की जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी नीतियों को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि इस जीत ने सत्ता विरोधी लहर के दावों को नकार दिया है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar )   बिहार में एनडीए (  ) के नेतृत्व में मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सीटें बढ़ने से राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन की गतिशीलता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

संजय जयसवाल ने कहा कि सौ फीसदी निश्चित है कि नीतीश कुमार(Nitish Kumar )    बिहार (Bihar ) के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। हम सामूहिक सहयोग से बिहार के विकास के लिए काम करेंगे। जयसवाल ने कहा, ‘चौथा कार्यकाल जीतना बहुत बड़ी बात होती है। हम जीत गए हैं। यह साबित करता है कि सब कुछ ठीक था। यह बहुत दुर्लभ है कि आप लगातार चौथे कार्यकाल के लिए चुने जाएं।’
बिहार में एनडीए की जीत का पूरा श्रेय  (   को जाता है। उनके द्वारा गरीबों के लिए किए गए काम को जाता है। उन्होंने लोगों को बिजली, रसोई गैस सिलेंडर, शौचालय की सुविधाएं मुहैया कराईं। इतना ही करोना संकट में आठ महीने तक मुफ्त राशन मुहैया कराया। ये सभी कारण हैं कि जनता ने बिहार में एनडीए को चुना है।

चिराग पासवान को लेकर पूछ गए सवाल पर जयसवाल ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने कई सीटों पर एनडीए खासकर जदयू को नुकसान पहुंचाया है। जयसवाल ने दावा किया कि अगर लोजपा अलग चुनाव नहीं लड़ती तो राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए का प्रत्याशी राजद नेता तेजस्वी यादव को हरा देता।

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels