Wednesday, June 24, 2026

City Beats, Crime, States, Uttar Pradesh

#UttarPradeshCrime आगरा में दिवाली पर भरे बाजार में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

के     शहर में   (Diwali) पर शनिवार को छत्ता के जीवनी मंडी में मस्ता की बगीची में भरे बाजार युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। हत्याकांड के पीछे लड़की का मामला बताया जा रहा है। स्वजन युवक के शव को लड़की के घर पर लेकर पहुंच गए। लाश को वहां रखकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे थाने के फोर्स ने स्वजन को किसी तरह समझाकर शव को अपने कब्जे में लिया।

आगरा(  AGRA) शहर के छत्ता के हवेली बहादुर खां निवासी विशाल (19 वर्ष) पुत्र फूल सिंह तीसरे पहर करीब ढाई बजे दीपावली की खरीददारी करने मस्ता की बगीची पर आया था। यहां सब्जी मंडी पर कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। विशाल से उनकी कहासुनी होने लगी। इसी दाैरान एक युवक ने चाकू निकालकर विशाल के पेट पर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। व्यस्त बाजार चाकूबाजी से अफरातफरी और दहशत फैल गयी। विशाल को लहूलुहान हालत में सड़क पर छोड़कर हमलावर वहां से चाकू दिखाते हुए भाग निकले। जानकारी होने पर विशाल के स्वजन और बस्ती के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उसके शव को मस्ता की बगीची से उठाने के बाद उसे जीवनी मंडी क्षेत्र में एक लड़की के घर के सामने रखकर हंगामा शुरू कर दिया।

आगरा(  AGRA) इस इलाके में तनाव और टकराव की सूचना पर सीओ छत्ता और थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने किसी तरह स्वजन को समझाकर वहां से हटाया। विशाल के शव को अपने कब्जे में लिया। स्वजन ने लड़की के भाइयों पर विशाल की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि विशाल दो सप्ताह पहले जेल से छूटकर आया था। उसके खिलाफ लड़की को अपने साथ लेकर जाने का आरोप था। विशाल के स्वजन द्वारा मामले में तहरीर दी जा रही है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels