ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee )की अगुवाई वाली पश्चिम बंगाल ( West Bengal) सरकार कर्म साथी स्कीम ( ‘Karma Sathi’ Scheme )के तहत दो लाख युवाओं को मोटरसाइकिल बांटेगी।
माना जा रहा है ममता के बंगाल के युवा मतदाताओं ध्यान में रख कर चुनाव के ऐन मौके पर लोक लुभावने फैसले कर रही है। राज्य के लगभग 27 प्रतिशत युवा मतदाताओं पर की ममता पर नजर है , जिनकी आयु 18-35 वर्ष के बीच है और 20.1 लाख मतदाताओं के करीब हैं, जिन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावों में पहली बार वोट डाला।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) ने कथित तौर पर 4 नवंबर को लगभग 10 लाख लोगों की मदद करने का लक्ष्य रखा था, जो दो लाख लाभार्थियों पर निर्भर हैं। जिसे लेकर उन्होंने मोटर साइकिल देने की बात कही है।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सभी मोटरसाइकिल पर एक ऐसा बॉक्स लगाया जाएगा जिस पर लाभार्थी फल, सब्जियां, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुओं जैसे सामान रख कर बेच सके।
साथ ही कहा इससे न केवल उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा, बल्कि उनसे जुड़े लगभग 10 लाख लोगों को भी लाभ मिलेगा। आगे कहा कि सभी लाभार्थियों को राज्य सहकारी बैंकों द्वारा कम ब्याज पर ऋण प्रदान किया जाएगा और साथ ही राज्य सरकार उन्हें पूरी प्रक्रिया में सहायता करेगी।
ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) सरकार की कर्म साथी योजना का उद्देश्य उद्देश्य वित्तीय सहायता प्रदान करना और भावी युवा उद्यमियों को मदद करना है। 2 लाख रुपये तक के विनिर्माण, सेवा और व्यापार क्षेत्र में किसी भी नई आय-उत्पादक परियोजना को लेने के लिए सस्ते ऋण और सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
गौरतलब है कि भारत के हर राज्य में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। सरकारें भी इसे लेकर काफी सजग है। हालांकि आंकड़ों के अनुसार अगस्त में, राज्य में बेरोजगारी दर में 40 प्रतिशत की कमी आई थी। लेकिन देखना होगा ये फैसला कितने लोगों को फायदा पहुंचाता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?