उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के हरदोई ( Hardoi ) जिले में दिवाली (Diwali) की रात में को दो सगे भाइयों की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या ( Murder )से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में भी ले लिया है।
हरदोई ( Hardoi ) के पाली थाना इलाके के खमरिया गांव में शनिवार रात प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष के बीच विवाद हो गया , बीच गोलियां चल गईं।खमरिया गांव निवासी प्रधानपति विजय सिंह यादव और उनके पुत्रों बब्बर शेर, बबले, नाहर सिंह और नरसिंह से पुरानी रंजिश में विवाद हो गया।
इस पर विजय सिंह यादव ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में गोली लगने से मुकेश और सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में दोनों की मौत हो गई। दोनों मृतक पूर्व प्रधान महिपाल सिंह यादव के भतीजे हैं।
बताया जा रहा है कि मौजूदा प्रधान पति और पूर्व प्रधान के बीच वर्ष 1994 से रंजिश चल रही है।दरअसल, अनुराधा यादव ग्राम प्रधान हैं, उनके पति विजय सिंह के परिवार के ही शंभूदयाल की 1995 में हत्या कर दी गई थी, जिसमें पूर्व प्रधान नेपाल सिंह के परिवार के लोगों पर आरोप लगा था। हालांकि, वह रंजिश पुरानी हो गई, लेकिन फिर दोनों पक्षों में प्रधानी के चुनाव की रंजिश शुरू हो गई।
हरदोई ( Hardoi ) खमरिया गांव की घटना के बारे में बताया जाता है कि एक माह पहले एक महिला हादसे में घायल हो गई थी, जिसमें पूर्व प्रधान के लोग प्रधान पर आरोप लगा रहे थे, जिसको लेकर कहासुनी भी हुई थी। शुक्रवार की शाम गांव निवासी मुकेश के घर के बाहर पूर्व प्रधान पक्ष के सुनील का प्रधान पुत्र बबलेश के साथ कहासुनी हो गई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?