
छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh )के मुंगेली ( Mungeli ) में जिले की जिला जज ( Mungeli District judge) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके सरकारी आवास पर रविवार को फंदे से लटका मिला। मामले में फिलहाल आत्महत्या (suicide ) की आशंका जताई जा रही है। मुंगेली पुलिस अधीक्षक अरविंद कुजूर ने बताया कि मुंगेली जिला और सत्र न्यायाधीश कांता मार्टिन( Kanta Martin ) का शव सुबह यहां करही क्षेत्र में अपने सरकारी आवास में एक कमरे में पंखे से लटका मिला।
कुजूर ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम को जल्दी भोजन करने के बाद, न्यायाधीश ( Mungeli District judge) ने अपने रसोइये और अन्य कर्मचारियों को घर से जाने के लिए कह दिया था। उन्होंने बताया, जब रसोइया रविवार सुबह वापस आया तो उसने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। उसने कांता मार्टिन( Kanta Martin ) को फोन कॉल भी किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने पड़ोस में रहने वाले कोर्ट के दूसरे अफसरों को सूचना दी। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।पुलिस ने टॉर्च की मदद से खिड़की से देखा, तो मार्टिन का शव फंटे से लटका हुआ दिखा।
उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने दरवाजा तोड़ा और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। न्यायाधीश के स्टॉफ के अनुसार वह पिछले साल अपने पति की मौत के बाद से अवसाद में थीं।
पुलिस ने बताया कि जज ( Mungeli District judge) कांता मार्टिन के पति की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी थी। उनके दो बेटे रायपुर और दिल्ली में रहते हैं। कांता मार्टिन जुलाई 2019 से मुंगेली जिले की जिला एवं सत्र न्यायधीश थीं। वे बिलासपुर, कांकेर, दुर्ग और रायपुर में पोस्टेड रहीं। वे मध्यप्रदेश के कटनी की रहने वाली थीं। पुलिस ने उनके बेटों को घटना की सूचना दे दी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?